एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टीम में पहले से 2 विकेटकीपर मौजूद, दिग्गज खिलाड़ी ने बताया सैमसन को क्यों नहीं मिली टीम में जगह

Team India: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिलने से काफी फैंस हैरान हुए. अब पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने बताया कि आखिर उन्हें क्यों नहीं शामिल किया गया.

India vs Australia, ODI Series 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जबसे टीम इंडिया का एलान हुआ है उसके बाद से संजू सैमसन को नहीं शामिल किए जाने पर लगातार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. अब इस लिस्ट में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी जुड़ गया है. भज्जी ने अपने बयान में संजू के लिए खेद दिखाते हुए बताया कि अब संजू आगामी वर्ल्ड कप के लिए भी टीम के प्लान का हिस्सा नहीं है.

संजू सैमसन का अभी तक वनडे में काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है. उन्होंने 55.71 के औसत से रन बनाए है. हालांकि हरभजन सिंह के अनुसार केएल राहुल की वापसी और ईशान किशन के पहले से टीम में मौजूद होने से संजू को शामिल नहीं किया गया.

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन के चयन ना होने को लेकर बयान देते हुए कहा कि संजू के चयन ना होने से काफी ज्यादा बहस देखने को मिल रही है. यदि आपका वनडे में 55 का औसत हो और उसके बावजूद आपको टीम में जगह ना मिले तो यह जरूर एक चौंकाने वाला फैसला है. लेकिन मुझे लगता है संजू का चयन इसलिए नहीं किया गया क्योंकि टीम में पहले से ही केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में 2 विकेटकीपर मौजूद हैं और यह दोनों वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं.

संजू को अपने मौके का करना होगा इंतजार

अपने बयान में हरभजन सिंह ने आगे कहा कि संजू को अब अपने मौके का इंतजार करना होगा. मुझे पता है कि यह काफी मुश्किल चीज है, लेकिन अभी उम्र उनके साथ है और मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह लगातार वापसी के लिए अपनी मेहनत को जारी रखे. यदि मुझे भी संजू और राहुल में से किसी एक को चुनना होता तो मैं भी राहुल को चुनता क्योंकि वह नंबर-4 या 5 पर काफी बेहतर बल्लेबाज हैं. सैमसन भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं और आसानी से गेंद को छक्के के लिए पहुंचा देते हैं, लेकिन इस स्थिति में आप टीम में 3 विकेटकीपर को शामिल नहीं कर सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

Mohammed Siraj: वनडे रैंकिंग में टॉप पर काबिज मोहम्मद सिराज ने अपने पापा के लिए लगाई स्टोरी, देखकर इमोशनल हो जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget