एक्सप्लोरर

IND vs AUS: हरभजन सिंह ने उड़ाया रोहित शर्मा की कप्तानी का मजाक? स्पिनर्स को लेकर कही बड़ी बात

Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा की कप्तानी पर मजाकिया अंदाज में कहा कि अगले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी.

Harbhajan Singh On Rohit Sharma Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेल रही है. इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए. स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आकाशदीप से रिप्लेस किया गया. इन बदलावों को देखते हुए हिंदी कॉमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगले मैच में रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लेंगे. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था, जिसमें स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था. इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा ने स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. अब गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. 

कॉमेंट्री के दौरान जतिन सप्रू ने कहा, "पहले टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर, दूसरे में अश्विन. इस प्रतियोगिता में भारत ने हर टेस्ट में अलग-अलग स्पिनर्स खिलाए." इतना सुनते ही कॉमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह कहते हैं, "अगले में हरभजन सिंह मेलबर्न में." ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में किस स्पिनर के साथ जाते हैं. 

गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत 

गाबा टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से हुई थी. टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था. पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर फिंक सके थे, जिसमें बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 28/0 रन बोर्ड पर लगाए थे. फिर दूसरा दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 405/7 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. इस दौरान टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रन बनाए. 

 

ये भी पढ़ें...

WPL 2025 Auction: मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 16 साल की बच्ची को बनाया करोड़पति, जानें धोनी वाली क्या है खूबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget