एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के कोच पद के लिए कुंबले सर्वश्रेष्ठ: हरभजन सिंह


टीम इंडिया के कोच पद के लिए कुंबले सर्वश्रेष्ठ: हरभजन सिंह

लंदन: अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को अपने पूर्व साथी खिलाड़ी अनिल कुंबले का भारतीय टीम के कोच पद के लिए समर्थन किया है. हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कुंबले के सख्त रवैये के कारण टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके बीच विवाद उपजा था.


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले सप्ताह कुंबले का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए कोच की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए हैं. कुंबले का एक साल का कार्यकाल चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो रहा है.


हरभजन ने समाचार चैनल आज तक के सलाम क्रिकेट कांक्लेव में कहा, "अनिल कुंबले सख्त हैं. आप उनसे हमेशा क्रिकेट के बारे में बात कर सकते हैं. वह काफी मेहनती हैं और उनका मानना है कि मैच में अंतिम गेंद तक हार नहीं माननी चाहिए. वह सख्त हैं लेकिन प्रतिभा से ज्यादा मेहनत को तरजीह देते हैं. एक कोच के तौर पर वह भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ बदलाव ला सकते हैं. आप उनके पिछले साल के परिणाम ही देख लें."


उन्होंने कहा, "मौजूदा खिलाड़ी ही बता सकते हैं कि उनके अनिल भाई के साथ रिश्ते कैसे हैं. मैंने उनके साथ 15 साल बिताए हैं लेकिन एक बार भी हममें विवाद नहीं हुआ. क्रिकेट में, खासकर गेंदबाजी में उनके पास काफी दिमाग है. वह आपकी हमेशा मदद करते हैं. मैं जो कुछ हूं वहां तक पहुंचने में उनका बड़ा हाथ है."


हरभजन ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम के बारे में कुछ नहीं कह सकते.


उन्होंने कहा, "मैं इस टीम का हिस्सा नहीं हूं और मैं नहीं जानता कि अनिल भाई किस तरह से टीम चला रहे हैं. मैं खिलाड़ियों से बात नहीं करता कि क्या चल रहा है. अगर किसी को कुंबले से परेशानी है तो उसे जाकर उनसे बात करनी चाहिए, क्योंकि वह सम्माननीय इंसान हैं. मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि उनका किसी के साथ विवाद नहीं हो सकता."


उन्होंने कहा, "बात करना ही किसी भी समस्या का हल है. अगर ऐसा कुछ है तो वह इसे सुलझा सकते हैं. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget