एक्सप्लोरर

Happy Birthday Sourav Ganguly: सौरव गांगुली के ये 5 रिकॉर्ड शायद ही क्रिकेट जगत में कोई तोड़ पाए, जान लीजिए इनके बारे में

Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली आज 53 साल के हो गए हैं. क्रिकेट के मैदान पर उनके बनाए रिकॉर्ड आज भी याद किए जाते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ

Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट में जब भी ‘दादा’ कहा जाए, तो बस एक ही नाम आता है, सौरव गांगुली का. भारत के पूर्व कप्तान, शानदार बल्लेबाज और बेखौफ कप्तान आज 53 साल के हो गए हैं. उनके बनाए कई रिकॉर्ड आज भी कोई अन्य खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया हैं.

गांगुली को भले ही आखिरी बार मैदान पर उतरे सालों बीत चुके हों, लेकिन उनकी उपलब्धियां आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि टीम इंडिया को दबदबा दिखाने का हौंसला दिया है. इस खास मौके पर आइए जानते हैं ‘दादा’ के वो 5 रिकॉर्ड्स जो आज भी कायम हैं और शायद आगे कोई तोड़ भी न पाए.

वनडे इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

जब सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर क्रीज पर होते थे, तो सामने वाली टीम को विकेट लेने का सपना भी नहीं आता था. इन दोनों दिग्गजों ने मिलकर 176 पारियों में 8227 रन जोड़े, वो भी करीब 48 की औसत से. अब तक वनडे क्रिकेट में किसी भी जोड़ी ने 6000 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. यानी इस रिकॉर्ड के आसपास तक कोई नहीं पहुंचा है.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का रिकॉर्ड

सौरव गांगुली ने 2000 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है, के फाइनल में 117 रनों की शानदार पारी खेली थी. ये पारी आज भी किसी भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है. इतने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में ऐसा दमदार प्रदर्शन बहुत कम ही देखने को मिलता है.

भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर

गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में 239 रनों की पारी खेली थी. ये पारी आज भी किसी भी भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है. कई बड़े-बड़े खिलाड़ी आए और गए, लेकिन यह रिकॉर्ड आज तक कायम है.

वनडे में लगातार 4 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

1997 में सौरव गांगुली ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं दोहरा पाया है. उन्होंने लगातार चार वनडे मुकाबलों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया था. ये एक ऐसा कारनामा है जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. फॉर्म में रहना और लगातार टॉप पर रहना ये गांगुली की स्पेशलिटी थी.

विश्व कप की सबसे बड़ी पारी

1999 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सौरव गांगुली ने 183 रन जड़े थे. ये पारी आज भी भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी है. रोहित, विराट और सहवाग जैसे दिग्गज नामों के बावजूद गांगुली का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget