एक्सप्लोरर

टेस्ट डेब्यू में अपनी कामयाबी के लिए हनुमा विहारी ने द्रविड़ और विराट को दिया श्रेय

पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज़ अब अपने आखिरी दौर में है, भले ही भारतीय टीम इस सीरीज़ को जीतने में नाकामयाब रही हो लेकिन इस दौरे पर भारत को रिषभ पंत और हनुमा विहारी जैसे युवा बल्लेबाज़ मिले.

पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज़ अब अपने आखिरी दौर में है, भले ही भारतीय टीम इस सीरीज़ को जीतने में नाकामयाब रही हो लेकिन इस दौरे पर भारत को रिषभ पंत और हनुमा विहारी जैसे युवा बल्लेबाज़ मिले.

ओवल में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन हनुमा विहारी ने अपनी डेब्यू पारी में शानदार 56 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. जबकि खुद हनुमा ने अपने इस प्रदर्शन का पूरा श्रेय अपने इंडिया ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को दिया.

भारत के 292वें खिलाड़ी के रूप में अपना डेब्यू करने वाले हनुमा ने बताया कि वो बल्लेबाज़ी के लिए जब उतरे तो वो दबाव में थे क्योंकि उस बादल थे और उनके सामने ब्रॉड और एंडरसन जैसे दिग्गज गेंदबाज़ गेंदबाज़ी कर रहे थे.

हनुमा ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए बताया, 'मैंने उन्हें मैच से एक दिन पहले कॉल कर अपने डेब्यू के बारे में बताया. उन्होंने मुझसे कुछ मिनट बात की और मुझे कुछ टिप्स दिए. जब कोई दिग्गज आपको ऐसी बाते समझाता है तो फिर आप खुद पर काबू कर पाते हैं.'

इसके साथ ही हनुमा बोले कि द्रविड़ ने उन्हें कहा कि 'तुम्हारे पास कौशल है, तुम्हारे पास एक सोच है और एक मिजाज़ है. बस वहां जाओ और अपने खेल का मज़ा लो.'

हनुमा ने कहा कि वो द्रविड़ को पूरा क्रेडिट देना चाहते हैं. हनुमा बोले, 'यहां तक पहुंचने के लिए इंडिया ए के साथ मेरा समय काफी महत्वपूर्ण रहा. जिसके लिए मैं राहुल द्रविड़ को क्रेडिट देना चाहूंगा. सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं वहां खेला और प्रदर्शन किया, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वहां से मुझे द्रविड़ से बहुत सारी चीज़ें सीखने को मिली जिससे मैं और बेहतर खिलाड़ी बन सका.'

लेकिन इसके बाद विराट की मौजूदगी से उन्हें बहुत फायदा मिला और उन्हें कप्तान कोहली के साथ मिलकर स्ट्राइक रोटेट की और अपनी पारी को आगे बढ़ाया.

हनुमा ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं फैसले लेने में बहुत अच्छा नहीं हूं. लेकिन जब पिच के दूसरे छोर पर विराट खड़े थे तो उन्होंने मेरा काम आसान कर दिया. उनकी बातों से मुझे मदद मिली. उन्होंने इस पूरी सीरीज़ में शानदार बल्लेबाज़ी की है और उनके आत्मविश्वास ने मुझे भी दूसरे छोर पर ताकत दी. मैदान पर मेरी मदद के लिए मैं उन्हें क्रेडिट देना चाहूंगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget