एक्सप्लोरर

Zimbabwe Cricket: टी20 वर्ल्ड कप से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट से अलग हुआ यह दिग्गज, जानिए क्या है वजह

Zimbabwe Cricket: आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के लिए जिम्बाब्वे की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, जिसके बाद इस देश के क्रिकेट बोर्ड को बहुत बड़ा झटका लगा है.

Zimbabwe Cricket: आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीम हिस्सा लेने जा रही हैं. 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका कर रहे होंगे. इस बीच पिछले साल हुए वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे इस आगामी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, जिसके बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को बहुत बड़ा झटका लगा है. हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है.

हैमिल्टन मसाकाद्जा ने क्यों दिया इस्तीफा

हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा ने साल 2019 में रिटायरमेंट लेने के बाद अक्टूबर महीने में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर होने का पद संभाला था. उन्होंने डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने का कारण बताते हुए कहा, "मैंने बहुत सोच-विचार करने के बाद यह फैसला लिया है क्योंकि मेरी निगरानी में हमारी क्रिकेट टीम फेल रही है. मेरे डायरेक्टर रहते टीम में बहुत सुधार हुए होंगे, लेकिन इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि यूगांडा के खिलाफ हार के बाद हम आईसीसी काउंसिल में शामिल फुल मेंबर्स में अकेली ऐसी टीम हैं जो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी. ये मेरे करियर के सबसे खराब दौर में से एक है और मैं डायरेक्टर ऑफ जिम्बाब्वे क्रिकेट के रूप में अच्छा ना कर पाने की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं."

जिम्बाब्वे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से कैसे हुआ बाहर?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में सिकंदर रज़ा के हाथों में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की कमान थी. कई अफ्रीकी देशों ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में दावेदारी पेश की थी. उस क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे ने 6 में से 4 मैच जीते और अंक तालिका में टीम तीसरे स्थान पर रही. नियमानुसार टॉप 2 टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली थीं. नमीबिया और यूगांडा अंक तालिका में पहले 2 स्थानों पर विराजमान रहते वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहीं. इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे को यूगांडा के खिलाफ चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 100वें टेस्ट में नहीं चला 'अन्ना' का जादू, शून्य पर बिखरी गिल्लियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget