एक्सप्लोरर

इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू नहीं होते हैं 'गली क्रिकेट' के ये नियम, सदियों से फॉलो किए जा रहे 'गलत' रूल्स

Gully Cricket Rules: भारत की हर गली में क्रिकेट खेला जाता है. गली क्रिकेट के कई ऐसे नियम हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू नहीं होते. लेकिन वो सदियों से हर मोहल्ले में फॉलो किए जा रहे हैं.

Gully Cricket vsInternational Cricket: हम सभी ने कभी न कभी गली क्रिकेट जरूर खेला है. इस दौरान हर गली, हर मोहल्ले में सभी लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कई ऐसे नियम बनाए हैं, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. यह पूरी तरह गलत होते हैं, फिर भी हम सभी उन नियमों को सदियों से फॉलो करते हुए आ रहे हैं. आइए ऐसे ही कुछ गलत नियमों के बारे में जानते हैं.

गली क्रिकेट के वो नियम, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू नहीं होते

  • नो बॉल पर फ्री हिट नहीं

इंटरनेशनल क्रिकेट में नियम है कि जब भी गेंदबाज नो बॉल फेंकेगा, तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को 1 रन और फ्री हिट मिलेगा, जिस पर बल्लेबाज आउट नहीं हो सकता है. लेकिन गली क्रिकेट में नो बॉल तो होता है, लेकिन इस पर ना तो एक्स्ट्रा रन मिलते हैं और ना ही फ्री हिट.

  • लास्ट प्लेयर का अकेले बैटिंग करना

गली क्रिकेट का ये सबसे अनोखा नियम है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है. गली क्रिकेट में कई बार देखा गया है, जब टीम के एक बल्लेबाज को छोड़कर सभी आउट हो जाते हैं, तो जो बल्लेबाज बच जाता है, वो अकेले ही बल्लेबाजी करने लगता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा नहीं है.

  • कॉमन प्लेयर का रूल

गली क्रिकेट का शायद ये सबसे फेमस रूल है, जहां एक प्लेयर ऐसा होता है, जिसे कॉमन प्लेयर बना दिया जाता है. उस खिलाड़ी को दोनों ही टीमों में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करने का मौका मिलता है, जो कि इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों के हिसाब से गलत है.

  • वन टिप वन हैंड कैच आउट

गली क्रिकेट में ये भी रूल है कि अगर गेंद जमीन पर एक टिप खाती है और इसके बाद फील्डर उसे एक हाथ से पकड़ लेता है, तो बल्लेबाज को आउट दिया जाता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कोई नियम नहीं है.

  • बैटिंग टीम का अंपायर

गली क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है कि वहां पर अंपायरिंग बैटिंग टीम का ही कोई खिलाड़ी करता है, जिसकी वजह से रनआउट को लेकर काफी विवाद होता है. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कॉमन अंपायर होता है, जिसका दोनों टीमों से कोई लेना-देना नहीं होता है, जिससे खेल में कोई बेईमानी नहीं हो पाती.

यह भी पढ़ें- चौथे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए
'गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं...' युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल
'गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं...' युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget