एक्सप्लोरर

चौथे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Ind vs Eng Predicted Playing Eleven: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट के बारे में जानिए.

India vs England Match Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. इसके तीन मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड की टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए हैं. अब इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. ये मैच 23 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगा. इस मैच में दोनों टीमों में क्या-क्या बदलाव हो सकता है, आइए जानते हैं.

करुण नायर होंगे बाहर

करुण नायर को 8 साल बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का मौका मिला. लेकिन पिछले तीन टेस्ट मैचों में नायर के बल्ले से वो पारी नहीं आ पाई है, जिसका इंतजार भारतीय टीम कर रही है. पहला विकेट गिरने के बाद करुण नायर की विकेट जल्दी गिर जाना भारत के हित में नहीं जा रहा. तीन टेस्ट मैचों की छह पारियों में करुण नायर एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं. करुण नायर की जगह चौथे टेस्ट में साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर.

मैनचेस्टर की पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है. इस मैदान पर यूनिफॉर्म बाउंस मिलता है, जिस पर आसानी से शॉट लगाए जा सकते हैं. इस ग्राउंट पर तेज गेंजबाजों को नई बॉल के साथ शुरुआत में स्विंग मिल सकती है. इस मैच में टॉस काफी अहम हो सकता है. मैनचेस्टर में पहली पारी में 300-350 के बीच रन बनाए जा सकते हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड मैच प्रिडिक्शन

मैनचेस्टर में 86 मैच खेले गए हैं, जिनमें 32 बार वो टीम जीती है, जिसने पहले बल्लेबाजी की है, वहीं 17 बार गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. देखा जाए तो चौथे टेस्ट में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए करीब 350 का स्कोर खड़ा करती है तो वो टीम ये मैच जीत सकती है.

यह भी पढ़ें

किन-किन क्रिकेटरों को मिलती है पेंशन? क्या भारत के लिए एक मैच खेलने वाला भी बन जाता है दावेदार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
ऋषभ पंत ने 'टीम इंडिया' को बनाया चैंपियन, फाइनल में 167 रनों से मारी बाजी
ऋषभ पंत ने 'टीम इंडिया' को बनाया चैंपियन, फाइनल में 167 रनों से मारी बाजी
9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन
9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और मैचों की तारीख
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और मैचों की तारीख

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस्तीफा दें और बैलेट पेपर से चुनाव में...', BJP का CM रेवंत रेड्डी को चैलेंज
'इस्तीफा दें और बैलेट पेपर से चुनाव में...', BJP का CM रेवंत रेड्डी को चैलेंज
मुंबई में फिर एक मंच पर आए ठाकरे ब्रदर्स, सोनिया गांधी का भी जिक्र
मुंबई में फिर एक मंच पर आए ठाकरे ब्रदर्स, सोनिया गांधी का भी जिक्र
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
एक ही पौधे में उगाएं आलू और टमाटर, जानें कैसे होती है ऐसी खेती?
एक ही पौधे में उगाएं आलू और टमाटर, जानें कैसे होती है ऐसी खेती?
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Embed widget