एक्सप्लोरर

AFG vs BAN: अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट पर लगे बेईमानी के आरोप, जानें क्या है पूरा माजरा?

Jonathan Trott: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की खेल भावना पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. साथ ही अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नईब और कोच जॉनाथन ट्रॉट पर बेईमानी के आरोप लग रहे हैं.

Gulbadin Naib & Jonathan Trott: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया. राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 8 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, इस जीत के बाद अफगान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट गया. बहरहाल, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की खेल भावना पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. साथ ही अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नईब और कोच जॉनाथन ट्रॉट पर बेईमानी के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर गुलबदीन नईब और जॉनाथन ट्रॉट ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन असल में हुआ क्या था? हम आपको बताएंगे पूरा माजरा.

गुलबदीन नईब और जॉनाथन ट्रॉट पर लगे बेईमानी के आरोप

बांग्लादेश की पारी का 12वां ओवर चल रहा था. इस बीच बारिश हुई तो अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने खिलाड़ियों को खेल धीमा करने का इशारा किया. इसके बाद स्लिप में खड़े गुलबदीन नईब पर फोकस हुआ वह अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़कर नीचे गिर गए. इसके बाद बारिश शुरू हो गई, अगर उस वक्त मैच को रद्द करना पड़ता तो अफगानिस्तान को विजेता मान लिया जाता, क्योंकि अफगान टीम डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रनों से आगे थी. बहरहाल, सोशल मीडिया जर्स आरोप लगा रहे हैं कि गुलबदीन नईब ने डीएलएस पर बांग्लादेश की जीत को रोकने के लिए ऐसा किया, जो खेल भावना के खिलाफ है.

बताते चलें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रनों का स्कोर बनाया. लेकिन इस दौरान बीच-बीच में लगातार बारिश होती रही. जिसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन 17.5 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई. इस तरह अफगानिस्तान ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान और नवीन उल हक ने 4-4 विकेट झटके. वहीं, बांग्लादेश के लिए लिटन दास 49 गेंदों पर 53 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

ये भी पढ़ें-

T20 WC 2024: रोहित शर्मा के साथ इस अंदाज में फोटो डालकर क्या मैसेज देना चाहते हैं अर्शदीप सिंह? देखें वायरल तस्वीर

AFG vs BAN: सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला, इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget