एक्सप्लोरर

GUJARAT LIONS: विस्फोटक और हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज के साथ पूरा होगा जीत का अरमान


GUJARAT LIONS: विस्फोटक और हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज के साथ पूरा होगा जीत का अरमान

नई दिल्ली: लंबे होम सीज़न के बाद अब क्रिकेट जोशीले अंदाज़ में फटाफट फॉर्मेट में आ गया है. जी हां हम बात कर रहे हैं रोमांच और रफ्तार से भरपूर आईपीएल की. आने वाली 5 तारीख से आपीएल का सीज़न 10 खेला जाना है. जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. आईपीएल ऑक्शन में छोटे-बड़े खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम के साथ जोड़कर टीमों इस बार अपने दांव को मजबूती से लगाने का मन बना लिया है. 


आईपीएल में इस सीज़न किस हाल में है कौन सी टीम इसे लेकर एबीपी न्यूज़ की वाह क्रिकेट की टीम आपके सामने एक-एक कर आठों टीमों का विश्लेषण करेगी. जिसमें आज हम बताने जा रहे हैं सीज़न 9 में पहली बार आईपीएल खेलने आई प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही टीम गुजरात लायंस की.


कप्तान: गुजरात लायंस टीम की कमान आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज़ और स्पेशलिस्ट सुरेश रैना के हाथों में हैं. रैना आईपीएल में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. रैना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के कुल 65 टी20 मुकाबलों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 1307 रन बनाए हैं जो ये बताने के लिए काफी हैं कि उनके होने से ही टीम को कितना आत्मविश्वास मिलता है. चेन्नई सुपरकिंग्स छोड़कर पिछले सीज़न गुजरात के साथ जुड़े रैना ने अपनी कप्तानी का जौहर भी मनवाया और टीम को अंकतालिका में पहला स्थान दिलवाया.


GUJARAT LIONS: विस्फोटक और हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज के साथ पूरा होगा जीत का अरमान

IPL में कप्तान रैना: सुरेश रैना ने पिछले सीज़न आईपीएल में दमदार खेल दिखाया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज़ों में भी शामिल हुए. उन्होंने पिछले सीज़न 399 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं रैना ने आईपीएल में कुल 1 शतक और 28 अर्धशतकों के साथ 4098 रन बनाए हैं. इस बार भी अगर रैना का बल्ला चला तो फिर गुजरात की बल्ले-बल्ले हो सकती है.


IPL 2016 का हाल: पिछले सीज़न गुजरात की टीम आईपीएल के क्वालीफायर तक पहुंची लेकिन क्वालीफायर मुकाबले में उन्हें सनराइज़र्स के हाथों आखिरी ओवर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और उसका खिताब जीत का सपना टूट गया. 


बल्लेबाज़ी: आरसीबी और हैदराबाद की तरह ही इस टीम की बल्लेबाज़ी भी किसी भी मैच को अपनी ओर मोड़ने का माददा रखती है. ओपनिंग में इनके पास ब्रैंडन मैक्कलम, एरॉन फिंच, जेसन रॉय और ड्वेन स्मिथ जैसे बल्लेबाज़ मौजूद हैं. मैक्कलम अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं. मैक्कलम के अलावा उनके पास जेसन रॉय जैसा आतिशी बल्लेबाज़ भी है. जिसने हाल में भारत में खेले शॉर्टर फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. एरॉन फिंच और ड्वेन स्मिथ की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं रही. हाल ही में ड्वेन ने हॉंग-कॉंग टी20 टूर्नामेंट में महज़ 31 गेंदो पर 100 रन बनाकर विरोधी खेमो में खौफ पैदा कर दिया है.


ओपनिंग के बाद इस टीम के पास मिडिल ऑर्डर में खुद कप्तान सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज़ मौजूद हैं. 


GUJARAT LIONS: विस्फोटक और हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज के साथ पूरा होगा जीत का अरमान

ऑल-राउंडर्स: गुजरात की टीम की सबसे बड़ी खासियत है उनके ऑल-राउंडर्स, जी हां टीम के पास मौजूदा क्रिकेट मेंम नंबर 1 टेस्ट ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा के साथ-साथ मैच को अकेले दम पर बदलने वाले जेम्स फॉक्नर, ड्वेन ब्रैवो जैसे ऑल-राउंडर्स शामिल हैं. हालांकि जडेजा का शुरूआती मैचों में टीम के साथ होना मुश्किल है लेकिन जडेजा जब टीम के साथ जुड़ेंगे तो टीम को एक अलग ताकत मिलेगी.


गेंदबाज़ी: पिछले साल बाकी टीमों की तुलना में गुजरात लायंस की गेंदबाज़ी थोड़ी फीकी नज़र आई लेकिन इस बार टीम मैनेजमेंट ने इस कमी को दूर करने के लिए टीम में संतुलन बैठाने की पुरजोर कोशिश की है. धवल कुलकर्णी जैसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने पिछले सीज़न मैचों में गुजरात को बनाए रखा. धवल ने पिछेल सीज़न में 18 विकेट चटकाए और चौथे सबसे सफल गेंदबाज़ भी साबित हुए. वहीं इस बार मुनाफ पटेल और मनप्रीत गोनी जैसा अनुभव भी है. नाथू सिंह और बेसिल थम्पी जैसे तेज़ गेंदबाज़ों पर गुजरात ने अपना भरोसा दिखाया है. 


स्पिनर्स: टीम के पास तेज़ गेंदबाज़ी के साथ स्पिन डिपार्टमेंट में तेजस बरोखा और शुभम अग्रवाल जैसे युवा गेंदबाज़ हैं जिन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट में अच्छी गेंदबाज़ी की है. 


बैकअप: बैंच स्ट्रेंथ के तौर पर गुजरात के पास प्रवीण कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज़ी मौजूद हैं. वहीं इशान किशन जैसे युवा बल्लेबाज़ भी टीम में शामिल हैं. 


पहला मैच: आईपीएल सीज़न 10 की शुरूआत में गुजरात लायंस Vs कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच 7 अप्रेल को होगा.


अंतिम मुहर: वाह क्रिकेट की टीम के आंकलन से बैंगलोर की टीम के पास विस्फोटक और हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज है और वो इस सीज़न आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget