एक्सप्लोरर

Glenn McGrath Birthday: ऑस्ट्रेलियाई टीम का वह गेंदबाज जिसने तोड़ा था सचिन का सपना, टीम इंडिया को 2003 में दी थी शिकस्त

IND vs AUS: टीम इंडिया को विश्व कप 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्राथ ने शानदार प्रदर्शन किया था.

Glenn McGrath IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्राथ अपने करियर के दौरान कई बार मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे चुके हैं. मैक्ग्राथ को वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल किया जाता है. उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. मैक्ग्राथ ने विश्व कप 2003 में शानदार बॉलिंग की थी. उनकी वजह से टीम इंडिया और सचिन तेंदुलकर का खिताबी जीत का सपना टूट गया था. मैक्ग्राथ आज 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर विश्व कप 2003 के फाइनल की दिलचस्प कहानी पढ़िए.

दरअसल विश्व कप 2003 का फाइनल मैच 23 मार्च को जोहान्सबर्ग में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान के साथ 359 रन बना दिए. टीम के लिए एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन ओपनिंग करने आए थे. गिलक्रिस्ट ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए थे. वहीं हेडन 37 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग बैटिंग करने पहुंचे. दूसरे छोर पर डेमियन मार्टिन थे. इन दोनों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. पोंटिंग ने 121 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 140 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे. वहीं मार्टिन ने 84 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 88 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया.

ऑस्ट्रेलिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए सचिन और वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग करने पहुंचे. मैक्ग्राथ ने यहीं भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया. उन्होंने सचिन को आउट कर दिया. सचिन महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद सहवाग ने मामला संभाला. उन्होंने 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. राहुल द्रविड़ ने 2 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी भारतीय बैटर कुछ खास नहीं कर सका. टीम इंडिया 234 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. उसे 125 रनों से शिकस्त मिली.

भारतीय पारी के दौरान मैक्ग्राथ काफी अच्छी बॉलिंग कर रहे थे. उन्होंने 8.2 ओवरों में 52 रन देकर 3 विकेट लिए. मैक्ग्राथ ने सचिन के साथ-साथ मोहम्मद कैफ और जहीर खान को भी पवेलियन भेजा था.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने तीन सवाल, कप्तान रोहित को ढूंढने होंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget