एक्सप्लोरर

Maxwell on Warner: ग्लेन मैक्सवेल ने मिचेल जॉनसन को दिया करारा जवाब, कहा- डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन हैं, और...

Australian Cricket Team: पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर की विदाई टेस्ट सीरीज पर मिचेल जॉनसन ने सवाल उठाए थे. अब ग्लेन मैक्सवेल ने वॉर्नर का पक्ष लेते हुए मिचेल जॉनसन को करारा जवाब दिया है.

AUS vs PAK: पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई है, जहां उन्हें तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में डेविड वॉर्नर को भी शामिल किया है, जो कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज है. डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज के बाद दोबारा कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए सफेद जर्सी में नहीं दिखेंगे. हालांकि, टेस्ट फॉर्मेट में वॉर्नर का करंट फॉर्म ज्यादा अच्छा नहीं रहा था, लेकिन फिर भी उन्हें इस सीरीज के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जिसपर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने काफी आपत्ति जताई थी. जॉनसन ने कहा था कि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कैंडल करने वाले खिलाड़ी को हीरो जैसी विदाई क्यों दी जा रही है. इस पर ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने जॉनसन को करारा जवाब दिया है.

जॉनसन का वॉर्नर पर हमला

मिचेल जॉनसन ने कुछ दिन पहले द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने कॉलम में लिखा था कि, "हम डेविड वॉर्नर की विदाई सीरीज की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन क्या कोई मुझे बता सकता है कि ऐसा क्यों हो रहा है? टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करने वाले एक ओपनर बल्लेबाज को क्यों अपने संन्यास की तारीख खुद तय करने का मौका दिया गया है? ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के इतिहास में हुए सबसे बड़े स्कैंडल में शामिल खिलाड़ियों में से एक को हीरो जैसी विदाई क्यों दी जा रही है?"

डेविड वॉर्नर के बारे में मिचेल जॉनसन के इस बयान ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के साथ-साथ विश्व भर के क्रिकेट फैन्स के बीच में एक नई चर्चा शुरू कर दी थी. कुछ लोग जॉनसन की इस बात से सहमत भी है, लेकिन ज्यादातर लोग जॉनसन के इस बयान को गलत भी बता रहे हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने भी वॉर्नर का पक्ष लेते हुए अपने पूर्व साथी खिलाड़ी को करारा जवाब दिया है.

मैक्सवेल ने दिया करारा जवाब

मैक्सवेल ने अपने बयान में कहा कि, "डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के लिए काफी लंबे वक्त से एक पक्के चैंपियन रहे हैं, और (उनको सिलेक्ट करने के लिए) सिलेक्टर्स ने जो सोचकर उन्हें टीम में रखा है, उसके लिए वो अपने-आप में बिल्कुल स्पष्ट हैं." आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने के लिए अहम भूमिकाएं निभाई थी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट का एक बार फिर बना मजाक, चोटिल शादाब खान को नही मिला स्ट्रेचर, कंधे पर लेकर गए साथी खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget