एक्सप्लोरर

Gautam Gambhir से ज्यादा मुथैया मुरलीधरन ने मारे हैं छक्के? इस रिकॉर्ड की क्या है सच्चाई; यहां जानें

Gautam Gambhir Records: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक ऐसा खराब रिकॉर्ड सामने आया है, जिसे देख कोई भी क्रिकेट फैन चौंक जाएगा.

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अपने दिनों में उन्हें बड़े मैचों का प्लेयर कहा जाता था. 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 75 रन और 2011 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में 97 रनों की पारी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में मदद की थी. अब एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जो क्रिकेट जगत को हैरत में डालने के लिए काफी है. दरअसल यहां चर्चा का विषय गौतम गंभीर द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए गए छक्कों की संख्या है.

गौतम गंभीर ने लगभग 13 साल के इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए 242 मैच खेले, जिनमें वो केवल 37 छक्के लगा पाए. उन्होंने टेस्ट में 10, वनडे में 17 और टी20 क्रिकेट में 10 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा था. गंभीर आक्रामक स्टाइल का क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उन्हें कभी हिटिंग पावर के लिए नहीं जाना गया, यही कारण है कि 242 इंटरनेशनल मैचों में वो सिर्फ 37 छक्के लगा पाए, लेकिन उनके द्वारा लगाए गए चौकों की संख्या 1,188 है.

मुरलीधरन से भी कम छक्के

यह बात सच है कि गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन से भी कम छक्के लगाए हैं, जो पेशे से एक गेंदबाज रहे. महान स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन ने अपने अधिकांश करियर में 9, 10 और 11वें क्रम पर बैटिंग की. एक गेंदबाज होते हुए भी इस श्रीलंकाई दिग्गज ने अपने इंटरनेशनल करियर में 41 छक्के लगाए थे. मुरलीधरन का यह आंकड़ा इसलिए भी खास है, क्योंकि वो कोई ऑलराउंडर नहीं बल्कि पूर्णतः गेंदबाज हैं.

बताते चलें कि गौतम गंभीर फिलहाल आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं. उनके हेड कोच रहते भारत की व्हाइट बॉल टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं. राहुल द्रविड़ के अंडर भारत लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बनी रही, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि गंभीर के अंडर एक-एक टेस्ट मैच में जीत भी किसी बड़ी उपलब्धि के समान प्रतीत हो रही है.

यह भी पढ़ें:

कंगारुओं को लगा बड़ा झटका, एकसाथ ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए 3 खिलाड़ी; जानें क्या है वजह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
Moon Distance From Earth: अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
Embed widget