एक्सप्लोरर

आपको 2011 वर्ल्ड कप जीत का श्रेय नहीं मिला? क्या इसका दुख है? जानें गौतम गंभीर ने क्या जवाब दिया

Gautam Gambhir India at 2047 Summit: गौतम गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में 97 रनों की शानदार पारी खेली थी. जानिए गंभीर ने जीत का श्रेय मिलने या ना मिलने पर क्या कहा?

Gautam Gambhir 2011 World Cup Final: गौतम गंभीर, एमएस धोनी और जीत का क्रेडिट, ये तीन चीजें 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाती हैं. विश्व कप फाइनल में गौतम गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली थी, वहीं धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट लगाया था. भारत की उस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर समय-समय पर लोगों में बहस छिड़ती रही है कि फाइनल में भारत की जीत का क्रेडिट धोनी ले गए थे, जबकि सबसे ज्यादा जीत का श्रेय गंभीर को जाना चाहिए था. अब एबीपी न्यूज से बात करते हुए गंभीर ने जीत का क्रेडिट ना मिलने पर बहुत बड़ा बयान जारी किया है.

एबीपी न्यूज ने गौतम गंभीर से पूछा कि क्या फाइनल में भारत की जीत का श्रेय उन्हें नहीं दिया गया. गंभीर ने जवाब देते हुए कहा, "मैं इस बात से सहमत नहीं हूं, दरअसल यह सवाल लोगों को खुद से पूछना चाहिए. आम लोगों ने उस पारी के लिए मुझे भरपूर प्यार दिया है."

मैं क्रेडिट लेने के लिए नहीं खेला

गौतम गंभीर ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई खिलाड़ी इतना बड़ा मैच खेलने जा रहा हो तो वह क्रेडिट लेने के बारे में नहीं सोचता. गंभीर ने कहा, "जो लोग यह सवाल उठाते हैं कि मुझे फाइनल में जीत का क्रेडिट नहीं दिया गया, असल में उन्हीं लोगों ने मुझे जीत का श्रेय नहीं दिया. बाकी लोगों ने मुझे उस पारी के लिए बहुत प्यार दिया है."

गंभीर ने बताया कि जब इतने बड़े स्तर का मैच हो रहा हो तो कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत स्कोर के बजाय यह सोचता है कि वह वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा हो सकता है या नहीं. गंभीर ने व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करने वाले अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि फाइनल में महेला जयवर्धने ने शतक लगाया था, लेकिन वह किसी को याद नहीं होगा. गंभीर के मुताबिक अगर फाइनल में श्रीलंका जीती होती तो शायद जयवर्धने के शतक के बारे में बहुत ज्यादा बातें की जाती.

यह भी पढ़ें:

India@2047 Summit: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को पाकिस्तान से खेलना चाहिए या नहीं? गौतम गंभीर ने दिया जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget