एक्सप्लोरर

लोढ़ा समिति पर BCCI की 7 सदस्यीय समिति में 'दादा' भी शामिल


लोढ़ा समिति पर BCCI की 7 सदस्यीय समिति में 'दादा' भी शामिल

नई दिल्ली: लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में अहम पहलुओं को चिह्नित करने के उद्देश्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सात सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भी शामिल किया गया है. बोर्ड की सोमवार को हुई विशेष आम सभा बैठक में इस समिति के गठन का निर्णय लिया गया था.


इस समिति में गांगुली के अलावा बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, टी.सी. मैथ्यू, नव भट्टचटार्जी और जय शाह भी शामिल हैं.


सर्वोच्च अदालत में जाने से पहले यह समिति लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने हेतु अहम मुद्दों को सामने रखेगी और अपनी रिपोर्ट बोर्ड को पेश करेगी.


अमिताभ चौधरी ने कहा, "सर्वोच्च अदालत के 18 जुलाई, 2016 को दिए गए आदेश पर सोमवार को यहां क्रिकेट सेंटर में हुई विशेष आम सभा में बैठक में चर्चा हुई, जिसके लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जो लोढ़ा समिति कि सिफारिशों को लागू करने की दिशा में अहम बिंदुओं को चिह्नित करेगी और अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश करने से पहले बोर्ड को सौंपेगी."


उन्होंने कहा, "इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को है. इसी कारण समिति को कहा गया है कि वह अपनी रिपोर्ट 10 जुलाई को पेश करे ताकि बोर्ड इसे देख सके और अंतिम फैसला ले सके."


बयान में कहा गया है, "बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के.खन्ना नियमित तौर पर समिति पर नजर रखेंगे. समिति उन्हें ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी."


समिति इसके अलावा, एक राज्य एक वोट, आधिकारियों की आयु सीमा 70 साल, चयनसमिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर पांच करने सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेगी.


सात सदस्यीय समिति अगले दो दिनों में काम करना शुरू करेगी.


बैठक में इसके अलावा कई और मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के निलंबन का मुद्दा शामिल रहा. बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन भी बैठक में मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget