एक्सप्लोरर

Team India: धोनी का उत्तराधिकारी बन सकता है यह विकेटकीपर बल्लेबाज़, MSK प्रसाद ने बताया मज़बूत दावेदार

पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बड़ा बयान देते हुए मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन को टी20 और वनडे में धोनी की जगह लेने का मज़बूत दावेदार बताया है.

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले एक साल से एमएस धोनी के रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा चल रही है. धोनी के संन्यास लेने के बाद से ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन को माही के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन इस बीच पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बड़ा बयान देते हुए मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन को टी20 और वनडे में धोनी की जगह लेने का मज़बूत दावेदार बताया है.

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के स्लॉट के लिए कई दावेदार हैं. ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन पहले से ही इस पोज़ीशन के लिए लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी अभी तक अपना स्थान पक्का नहीं कर पाया है. ऐसे में पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन को लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में इस पोज़ीशन का सबसे बड़ा दावेदार बताया है.

पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''इस (इशान किशन) पॉकेट डाइनामाइट को एक्शन में देखना काफी दिलचस्प होगा. उनका आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा है. पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करना और फिर बाद में ओपनिंग करना, उसकी अनुकूलनशीलता और स्वभाव को दर्शाता है.''

एमएसके ने आगे कहा, ''टीम की ज़रूरतों के मुताबिक, गियर बदलने की उनकी क्षमता निश्चित रूप से उन्हें आने वाले समय में टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज स्लॉट के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में जगह देगी. अगर वह विकेटकीपिंग अच्छी करते हैं और साथ ही आईपीएल जैसी ही बल्लेबाजी करते रहते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खास बन सकते हैं.''

आईपीएल 2020 में ऐसा रहा था किशन का प्रदर्शन

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इशान किशन इकलौते अनकैप्ड प्लेयर हैं. इस सीज़न के 14 मैचों में उनके बल्ले से 57.33 की औसत और 145.76 के स्ट्राइक रेट से 516 रन निकले. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा. किशन ने इस सीज़न में कुल 30 छक्के लगाए.

बता दें कि किशन काफी लंबे वक्त से आईपीएल में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 2016 में इस लीग में डेब्यू करने वाले किशन के नाम लीग के 51 मैचों में 136.83 के स्ट्राइक रेट से 1211 रन बनाए हैं. किशन की खास बात यह है कि वह ओपनिंग स्लॉट और मिडिल ऑर्डर, दोनों जगह आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं. आईपीएल 2020 में बतौर ओपनर उन्होंने 100 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप; मच गया बवाल 
मुंबई इंडियंस ने नहीं दिए पूरे पैसे, विदेशी खिलाड़ी ने MI पर लगाया गंभीर आरोप
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं; जानें ताजा अपडेट
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी

वीडियोज

Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
India at 2047 Conclave Live: 'UCC के दायरे में नहीं आएगी 21 फीसदी आदिवासी आबादी', ABP के कार्यक्रम में बोले मोहन यादव
LIVE: 'UCC के दायरे में नहीं आएगी 21 फीसदी आदिवासी आबादी', ABP के कार्यक्रम में बोले मोहन यादव
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Embed widget