एक्सप्लोरर

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम को एक और झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया इस्तीफा

Waqar Younis: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, एक दिग्गज क्रिकेटर ने भी पीसीबी से इस्तीफा दे दिया है.

Waqar Younis Resignation As PCB Advisor: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों गहरे संकट से गुजर रही है. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद टीम पर आलोचनाओं का बोझ और भी बढ़ गया है. शान मसूद की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान टीम को अपने ही घर में बांग्लादेश के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है.

यह हार इसलिए भी शर्मनाक मानी जा रही है क्योंकि बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया है. पांचवें दिन की शुरुआत में पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तानी बल्लेबाज बांग्लादेशी स्पिनरों के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. बांग्लादेश को सिर्फ 30 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया.

पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका

इस हार का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक और बड़ा झटका लगा है. खबर आई है कि हाल ही में पीसीबी के मुख्य सलाहकार बनाए गए वकार यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वकार यूनुस ने तीन हफ्ते पहले ही यह पद संभाला था, लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया है.

हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि उनके इस्तीफे का इस मैच के परिणाम से कोई लेना-देना नहीं है. स्पोर्ट्सटैक के अनुसार, वकार यूनिस ने खुद पीसीबी से केवल तीन सप्ताह की नियुक्ति का अनुरोध किया था. रिपोर्ट के अनुसार, वकार यूनिस इस भूमिका में पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर रहे थे. पीसीबी के कुछ प्रभावशाली अधिकारी, जो पाकिस्तान टीम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मामलों में शामिल हैं, उनके साथ पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे थे.

PCB के अंदर नई नौकरी

स्पोर्ट्सटैक के एक सूत्र के अनुसार, "बोर्ड ने क्रिकेट मामलों के सलाहकार पद के लिए विज्ञापन जारी किया है और अब आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा. वकार ने इस विज्ञापन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है."

गौरतलब है कि वकार यूनुस से पहले वसीम अकरम को भी इस पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था क्योंकि उनका ट्रान्सफर नहीं हुआ था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीसीबी इस बार किसे अपना नया मुख्य सलाहकार बनाती है.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget