एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2022: अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप होते हैं ऋषभ पंत तो क्या होगा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया जवाब

Rishabh Pant: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऋषभ पंत 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर चलते बने. बहरहाल, ऋषभ पंत खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं.

Akash Chopra On Rishabh Pant: ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है. इस वजह से वह लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं. दरअसल, पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप खेला गया. इस टूर्नामेंट में भी ऋषभ पंत ने निराश किया. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऋषभ पंत 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर चलते बने. बहरहाल, इस सीरीज के अगले मैचों में ऋषभ पंत पर दवाब होगा. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, उन्होंने ऋषभ पंत के टेस्ट फॉर्मेट और लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की बल्लेबाजी पर बयान दिया है.

'टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने खासा प्रभावित किया है, लेकिन...'

आकाश चोपड़ा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि ऋषभ पंत काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर है, काफी प्रतिभाशाली, वह टीम के लिए एक्स फैक्टर हैं, लेकिन वह अब तक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत न केवल भारतीय टीम के बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. ऋषभ पंत ने कई अविश्विसनीय पारियां खेली हैं. आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने खासा प्रभावित किया है, लेकिन यह सच्चाई है कि वह वनडे और टी20 फॉर्मेट में मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाए हैं.

'अगर ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप होते हैं...'

आकाश चोपड़ा ने कहा कि आपने ऋषभ पंत को टीम का उप कप्तान बनाया है. आप इस खिलाड़ी को कम से कम दो और मौके देना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप होते हैं, तो फिर अगले सीरीज में मौका मिलेगा, लेकिन उसके बाद क्या होगा... दरअसल, आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो भारतीय चयनकर्ता किसी और विकल्प पर विचार करना शुरू कर देंगे. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो भारतीय चयनकर्ता सोचने पर जरूर मजबूप होंगे कि अगला कदम क्या होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

IND vs BAN 2022: बांग्लादेश दौरे के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा, फोटो हुआ वायरल

IND vs NZ 2022: विराट कोहली से खुद की तुलना पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  
IPL जैसी लीग लॉन्च करेगा ICC! जय शाह ने बनाया मास्टरप्लान; जानें A टू Z डिटेल  

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget