एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में इस हिंदू क्रिकेटर के क्यों काट दिए गए दोनों पैर, वजह जानकर चौंक जाएंगे

पाकिस्तान क्रिकेट जगत से ऐसी बुरी खबर आई है, जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. पाकिस्तान के पूर्व हिंदू क्रिकेटर मोहिंदर कुमार के दोनों पैर काट दिए गए हैं. इसकी वजह काफी दर्दनाक है.

Pakistani cricketer both legs amputated: क्रिकेटर को अपने क्रिकेट करियर में कई चोट का सामना करना पड़ा है, कई बार ये मामूली होती है तो कई बार ये काफी गंभीर होती है. कई खिलाड़ियों ने तो चोट के कारण संन्यास तक ले लिया है, ये उनके लिए काफी बुरा दौर होता है. पाकिस्तान क्रिकेट से भी एक ऐसी ही खबर आई है. पाकिस्तान में एक हिंदू क्रिकेटर को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं. मोहिंदर कुमार नाम के इस क्रिकेटर ने पाकिस्तान के लिए फर्स्ट क्लास और 'लिस्ट ए' खेला है. 

पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर और कोच मोहिंदर कुमार के दोनों पैर काटे गए हैं. इसके पीछे की वजह भी काफी दर्दनाक है. दरअसल पूर्व क्रिकेटर को डायबिटीज था, उनके पैर में इन्फेक्शन हो गया था. ये इतना बढ़ गया था कि उनके जीवन को खतरा हो गया था और डॉक्टर्स के पास पैर काटने के अलावा कोई और दूसरा चारा नहीं था. उनके दोनों पैर काटने पड़े. इसने सभी को झकझोर दिया है.

मोहिंदर कुमार एक पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी. हालांकि वह पाकिस्तान की नेशनल टीम के लिए नहीं खेल सके. अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कोच बनकर युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया. उन्होंने कई युवा क्रिकेटर्स को क्रिकेट के गुर सिखाए, लेकिन इस बीच उन्हें डायबिटीज हो गया.

मोहिंदर कुमार का करियर

बतौर क्रिकेटर मोहिंदर कुमार ने 1976 से 1994 तक पाकिस्तान के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला. उन्होंने 65 फर्स्ट क्लास मैच और लिस्ट ए के 53 मैच खेले. वह एक तेज गेंदबाज थे, उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 187 विकेट लिए. इनमें उन्होंने 10 बार 5 या इससे अधिक विकेट चटकाए. 4 बार उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए. ये शानदार था, हालांकि पाकिस्तान टीम में उनके लिए जगह बनाना काफी मुश्किल था और इसके पीछे एक वजह उनका हिंदू होना भी था. लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 64 विकेट हैं.

65 वर्षीय मोहिंदर ने कई बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी. इनमें मोहम्मद सामी, दानिश कनेरिया, तनवीर अहमद, सोहैल खान जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
DPL 2026: नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget