एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के सेना में जाने वाले कदम को बताया ऐतिहासिक

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के सेना में जाने वाले कदम की तारीफ करते हुए उसे ऐतिहासिक बताया है.

आज भारत अपना 20वां कारगिल शौर्य दिवस मना रहा है, यानि आज के दिन ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कारगील में धूल चटाकर अपना बहादुरी का एक और उदाहरण पेश किया था. इस खास मौके पर अब ऐसी खबरें भी आई हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अब सेना के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और 31 जुलाई से 15 अगस्त के बीच वो कश्मीर में सेना के साथ ही रहेंगे. शौर्य दिवस के खास मौके और एमएस धोनी के इस कदम पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने इसे ऐतिहासिक करार दिया है. साथ ही कहा है कि ये उनकी कमाल की पहल है जिससे देश के नौजवानों को भी सेना में जाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. गौतम गंभीर ने कहा कि "धोनी का यह कदम कमाल का है. मैंने पहले कई बार कहा है कि धोनी को सेना की वर्दी तभी पहननी चाहिए जब वो सेना के लिए कुछ करें और अब धोनी ने सेना के साथ समय बिताने का फैसला किया है. इससे पता चलता है कि वह सेना के प्रति कितने समर्पित और गंभीर हैं. धोनी का यह कदम देश के कई युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा और युवा सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे." गौतम गंभीर के अलावा टीम इंडिया के पूर्व विश्वविजेता कप्तान कपिल देन ने भी कहा कि "धोनी ने जो किया है, वो बड़ा फैसला है. इससे देश का युवा प्रेरित होगा. मुझे लगता है कि देश के युवाओं को कुछ समय सेना में जरूर बिताना चाहिए, जिससे देश का भला हो सके और युवाओं को नई सीख मिल सके." टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने विश्वकप के बाद ये फैसला किया कि वो वेस्टइंडीज़ दौरे पर नहीं जाएंगे और टीम इंडिया से ब्रेक लेकर अपना समय भारतीय सेना के साथ बिताएंगे. इस वजह से ही धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget