एक्सप्लोरर

IPL में नहीं मिला खरीदार तो काउंटी के डेब्यू मैच में इशांत ने चटकाए 5 विकेट

आईपीएल सीज़न 11 में कोई भी खरीदार नहीं मिलने के बाद काउंटी क्रिकेट का रूख करने वाले टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

नई दिल्ली: आईपीएल सीज़न 11 में कोई भी खरीदार नहीं मिलने के बाद काउंटी क्रिकेट का रूख करने वाले टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अपनी टीम ससेक्स के लिए डेब्यू मुकाबला खेलते हुए इशांत ने पांच विकेट चटकाकर विरोधी टीम को मुश्किल में डाल दिया और अपनी टीम के लिए मुकाबला ड्रॉ करवाया.

बर्मिंघम में खेले जा रहे डिवीजन 2 के इस मुकाबले में ससेक्स की टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. बल्लेबाज़ी के लिए आई वार्विकशायर की टीम ने 299 रन बनाए. लेकिन इशांत ने पहली पारी में विरोधी टीम के 3 अहम विकेट चटका दिए. पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलने उतरे इशांत ने एडम होज़, विकेटकीपर टिम एम्ब्रॉज़ और ओपनर विल रॉड्स के विकेट चटकाए.

इसके बाद ससेक्स की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए 374 रन बना डाले. गेंदबाज़ी के साथ-साथ इशांत ने बल्ले से भी हाथ दिखाए और 22 रनों की अहम योगदान दिया.

लेकिन दूसरी पारी में एक बार फिर से कप्तान ने इशांत पर भरोसा जताया और इशांत ने विरोधी टीम के तीन में से दो विकेट अपने नाम कर लिए. दिल्ली के 29 वर्षीय पेसर इशांत ने विरोधी टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ इआन बेल और जोनाथन ट्रॉट को सस्ते स्कोर पर चलता किया. हालांकि अंत में ये चार दिवसीय मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. 

देखें वीडियो:

चेतेश्वर पुजारा के बाद इशांत भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस क्रिकेट का हिस्सा हैं. वो काउंटी टीम के लिए पांच प्रथम श्रेणी और आठ लिस्ट ए मैच खेलेंगे. इशांत शर्मा का इंग्लिश काउंटी में खेलने का यह पहला मौका है. वह चार अप्रैल से शुरू हुई अपनी सेवाओं को चार जून तक जारी रखेंगे. इशांत शर्मा को इस सीज़न 75 लाख के बेसप्राइज़ पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था.

जबकि ससेक्स ने इशांत को जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की जगह टीम में शामिल किया है. जोफ्रा और जॉर्डन की इस सीज़न आईपीएल में नीलामी हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget