एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भारत को क्या-क्या मिला, 5 प्वाइंट्स में समझें दमदार जीत के मायने

IND vs ENG T20 Series: भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया है. पांचवां टी20 मैच टीम इंडिया ने 150 रनों से जीता.

India vs England T20 Series Highlights: भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया है. इस सीरीज में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए, लेकिन उससे टीम के प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भारतीय टीम के नए सितारे बनकर उभरे तो एक दिग्गज की वापसी हुई. यहां आइए जान लेते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत से भारत को क्या-क्या फायदा हुआ है?

अभिषेक शर्मा के रूप में मिला दमदार ओपनदार

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन तो नहीं चले लेकिन उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने सीरीज में 279 रन बनाए हैं. वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. एक शतक और एक फिफ्टी लगाकर उन्होंने खूब सारे रन बनाए. अन्य पारियों में भी उन्हें शुरुआत मिली थी, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे. इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि अभिषेक थोड़ा और अनुभव हासिल करके टीम इंडिया के भरोसेमंद और दमदार ओपनिंग बल्लेबाज बन सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती बन गए लीड स्पिनर

वरुण चक्रवर्ती ने 2024 में भारत की टी20 टीम में वापसी के बाद कहर बरपाना जारी रखा है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 12 विकेट चटकाए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने अपनी फिरकी से कहर बरपाते हुए कुल 14 विकेट चटका डाले हैं. इस फॉर्म को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वरुण अब भारतीय टीम के लीड स्पिन गेंदबाज बन गए हैं.

मोहम्मद शमी की वापसी अच्छी खबर

मोहम्मद शमी ने तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में वापसी की थी, जहां वो कोई विकेट नहीं ले पाए थे. मगर सीरीज के अंतिम मैच में उनकी गेंदबाजी में धार देखने को मिली. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 2.3 ओवर गेंदबाजी करके कुल 3 विकेट चटकाए. शमी धीरे-धीरे लय पकड़ रहे हैं और असल मायनों में देखें तो उनके जैसे अनुभवी प्लेयर का प्लेइंग इलेवन में होना ही पूरी टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के समान होता है.

तिलक वर्मा, टीम इंडिया के अगले भरोसेमंद बल्लेबाज

क्रिकेट का फॉर्मेट कोई भी हो, बल्लेबाजी में तीसरा क्रम किसी भी टीम के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है. पिछले कुछ मैचों में तीसरे क्रम का भार तिलक वर्मा को सौंपा गया है. नंबर-3 पर खेलते हुए अब तक तिलक ने 13 पारियों में 55.38 के शानदार औसत से 443 रन बनाए हैं. ये आंकड़े सबूत हैं कि तिलक नंबर-3 पर रहकर टीम इंडिया के अगले भरोसेमंद बल्लेबाज बन सकते हैं.

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स पर भरोसा दिखा सकता है भारत

भारतीय टीम को बहुत लंबे समय से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स की कमी खलती रही है. पिछले 2 टी20 मैचों में शिवम दुबे ने दिखा दिया है कि वो बल्ले से तो कहर बरपा ही सकते हैं, लेकिन गेंदबाजी में भी प्रभावी साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर हार्दिक पांड्या भी फिलहाल गजब की फॉर्म में हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: विराट-रोहित समेत टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ी पहुंचे नागपुर, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में दिखे अय्यर-जायसवाल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो
सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट
IND vs ENG: चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत
चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget