एक्सप्लोरर

फिट होकर कपिल देव ने गोल्फ कोर्स में की वापसी, तीन हफ्ते पहले पड़ा था दिल का दौरा

कपिल 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते है. उन्होंने कई एमेच्योर टूर्नामेंटों में भाग भी लिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव ने एंजियोप्लास्टी से गुजरने के दो सप्ताह बाद गोल्फ के मैदान में वापसी पर खुशी जताई. क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से कपिल शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते है. इस 61 साल के पूर्व दिग्गज हरफनमौला ने कहा था कि चिकित्सकों से मंजूरी मिलने के बाद वह जल्दी ही गोल्फ खेलना चाहेंगे और गुरुवार को उन्हें दिल्ली गोल्फ क्लब में खेलते हुए देखा गया. कपिल देव को 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ा था.

कपिल ने ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में कहा, 'गोल्फ कोर्स या क्रिकेट मैदान पर वापसी करना कितना मजेदार होता है आप इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते है. गोल्फ कोर्स में वापस आना, दोस्तों के साथ मस्ती करना और खेलना बहुत खूबसूरत है. बस यही जीवन है.'

कपिल 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते है और उन्होंने कई एमेच्योर टूर्नामेंटों में भाग भी लिया है. पिछले महीने उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गयी थी. वह दो दिन पहले अस्पताल से घर आये है और उन्होंने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने टेलीविजन चैनल पर विश्लेषक के रूप में अपना काम भी शुरू कर दिया.

भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल देव ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं. वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं. वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं. कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

IPL 2020: फेसबुक पर सबसे अधिक चर्चा में रहे विराट कोहली और मुंबई इंडियंस

Ind vs AUS: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, विराट कोहली ठहरेंगे विशेष पेंटहाउस सूइट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget