एक्सप्लोरर

IPL 2020: फेसबुक पर सबसे अधिक चर्चा में रहे विराट कोहली और मुंबई इंडियंस

चर्चा के दौरान मुंबई इंडियंस शीर्ष पर रही और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स का स्थान रहा. खिलाड़ियों के मामले में कोहली शीर्ष पर रहे.

फेसबुक पर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी चर्चा के दौरान सबसे ज्यादा बातचीत ‘मुंबई इंडियन’ टीम के बारे में हुई. वहीं जिस खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विराट कोहली रहे. फेसबुक ने एक बयान में कहा कि उसके मंच पर आईपीएल से जुड़ी एक करोड़ से अधिक पोस्ट दर्ज की गई. आईपीएल के बारे में चर्चा करने वाले करीब 74 प्रतिशत लोग 18 से 34 वर्ष के आयु वर्ग से रहे.

मुंबई के बाद इन टीमों का रहा स्थान

चर्चा के दौरान मुंबई इंडियंस शीर्ष पर रही और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स का स्थान रहा. खिलाड़ियों के मामले में कोहली शीर्ष पर रहे. उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का स्थान रहा.आईपीएल के बारे में उसके मंच पर चर्चा करने वालों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार के लोग रहे.

फेसबुक इंडिया के साझेदारी प्रमुख और निदेशक मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘‘ क्रिकेट सभी सीमाओं के पार जाकर भारत को साथ लाने वाली कुछ चीजों में से एक है. साल दर साल आईपीएल एक बड़े खेल त्यौहार के रूप में बनकर उभरा है. यह देश में वह भी ऐसे कठिन समय में क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा सांस्कृतिक मौका रहा है.

मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. कप्तान रोहित शर्मा की 68 रनों की पारी और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 156 रन बनाये. इस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया.

आईपीएल 2020: केएल राहुल से लेकर टी नटराजन तक इन 10 खिलाड़ियों ने मनवाया अपना लोहा

रोहित के लिए विकेट गंवाने वाले सूर्यकुमार यादव पर आया लोगों का दिल, यूजर्स बोले-तुम्हारी लिए इज्जत और बढ़ गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget