एक्सप्लोरर

पहली बार आज वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करेंगे बेन स्टोक्स, जानें इस पर तेंदुलकर ने क्या कहा है

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे. जानिए स्टोक्स की कप्तानी पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने क्या कुछ कहा.

नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को कोई संदेह नहीं है कि अपनी ‘नियंत्रित आक्रामकता’ के साथ बेन स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करेंगे. आज से साउथैम्पटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट को लेकर अपना नजरिया पेश करते हुए तेंदुलकर ने ऑनलाइन ऐप ‘100 एबी’ पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के साथ बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर भी अपना नजरिया रखा. बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच होने वाले पहले टेस्ट के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी.

स्टोक्स आक्रामक के साथ नियंत्रित भी है- सचिन

स्टोक्स से जुड़े लारा के सवाल पर तेंदुलकर ने कहा, ‘‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो आगे बढ़कर अगुआई करेगा. हमने कई मौकों पर ऐसा देखा है. वह आक्रामक, सकारात्मक और जब उसे रक्षात्मक होने की जरूरत होती है तो वह टीम के लिए ऐसा करने के लिए तैयार रहता है.’’

उन्होंने आगे कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नियंत्रित आक्रामकता से नतीजे मिलते हैं और अब तक मैंने जो देखा है, वह आक्रामक के साथ नियंत्रित भी है. मैं बेन स्टोक्स के बारे में यही सोचता हूं. स्टोक्स को अतीत में जिन चीजों का सामना करना पड़ा और आज वह जहां है, उसे देखकर मैं यही कह सकता हूं कि वह पूरी तरह बदलाव लेकर आया है और यह उसी के साथ हो सकता है जो मानसिक रूप से मजबूत हो. मैदान पर स्टोक्स का प्रभाव काफी अधिक है और मैं उसे इंग्लैंड के टॉप ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिनता हूं.

बता दें कि स्टोक्स वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने करियर में पहली बार कप्तानी करेंगे. इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी कभी कप्तानी नहीं की है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ कैसी कप्तानी करते हैं.

लारा ने शाई होप को सचिन से सबक लेने की दी हिदायत

लारा ने कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने शाई होप जैसे बल्लेबाजों को याद दिलाया कि वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तेंदुलकर की 241 रन की यादगार पारी से सबक लें. लारा ने कहा कि आपको सभी गेंदबाज़ों पर दबदबा बनाने की जरूरत नहीं है. अगर आप 70-80 रन बनाकर खेल रहे हैं और कोई आपको परेशान कर रहा है तो पीछे हट जाइए.

लारा ने आगे कहा कि सचिन आप भी यह जानते हैं, आपने सिडनी में शानदार पारी खेली थी. इससे पहले ऐसा नहीं था कि कोई एक गेंदबाज आपको आउट कर रहा था, लेकिन एक विशेष तरह का शॉट खेलकर आप आउट हो रहे थे और आपने इस शॉट को खेलना ही बंद कर दिया और आप अन्य क्षेत्रों में रन बनाने में सफल रहे. इसी तरह का रवैया अपनाने की जरूरत है.

इंग्लैंड में कुछ शानदार पारियां खेलने वाले लारा ने वहां बल्लेबाजी के अपने रवैये को याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे अतीत में खेली कई पारियां याद हैं. चंद्रपाल या जिमी एंडम्स के साथ. ये साझेदारियां मुझे वहां ले जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण थी जहां मैं पहुंचा. इससे टीम जरूरी रन बनाने में सफल रही.’’

यह भी पढ़ें- 

#HappyBirthdayDada: डेब्यू में शतक, कप्तान और फिर BCCI चीफ, ऐसा रहा सौरव गांगुली का सफर

बेबी बंप के साथ हार्दिक पंड्या की मंगेतर नतासा स्टैंकोविक ने शेयर की बाथरूम सेल्फी, जमकर हो रही है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget