एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल ने शेन वॉर्न को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

शुक्रवार को शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सिर्फ 52 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने सोमवार को शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते कहा कि यह महान क्रिकेटर पहले जादूगर और फिर स्पिनर था, जिसने अपने कौशल से दुनिया को वशीभूत किया. बता दें कि थाईलैंड के कोह समुई द्वीप में शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 52 साल के थे. बताया गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

ग्रेग चैपल ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में लिखा, जब मैं शेन वॉर्न के बारे में सोचता हूं तो मुझे अमेरिका के प्रकृतिवादी, कवि और लेखक हेनरी डेविड थोरेयू के शब्द याद आते हैं, यह वह नहीं है जिसे आप देख रहे हैं, यह वह है जो आपको दिख रहा है. शेन वॉर्न पहले जादूगर था और एक महान लेग स्पिन गेंदबाज बाद में.

उन्होंने आगे कहा, मैं भाग्यशाली था कि शेन वॉर्न के पसंदीदा कोर्स में से एक विक्टोरिया के कैथेडरल लॉज एवं गोल्फ क्लब में उसके साथ गोल्फ के कई मुकाबले खेलकर मुझे क्रिकेट के बाद के उसके दिनों में उसको जानने का मौका मिला. आपको किसी व्यक्ति को अच्छी तरह जानने का मौका मिलता है जब आप गोल्फ कोर्स पर उसके साथ चार घंटे बिताते हो.

चैपल ने आगे कहा कि शेन वॉर्न महान लेग स्पिनर से कहीं अधिक था, क्योंकि उसने एक पीढ़ी के क्रिकेटरों को इस कला से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. 

1992 में ऑस्ट्रेलिया के लिए किया था डेब्यू

13 सितंबर, 1969 को जन्में शेन वॉर्न ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. उन्होंने सालों क्रिकेट के सभी फॉर्मेट पर राज किया. बड़े बड़े बल्लेबाज वॉर्न की गुगली को समझने में फेल हो जाते थे. वॉर्न की गिनती दुनिया के सबसे महान स्पिनर में की जाती है. 

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले. टेस्ट में उनके नाम 708 विकेट हैं. वहीं वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट अपने नाम किए. वॉर्न ने 2007 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: ये रहा चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, जानें कब किसके खिलाफ खेलेगी धोनी ब्रिगेड

IPL 2022: पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यहां जानें कब किस टीम से होगी भिड़ंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: डी सिल्वा के बाद सोनल ने जड़ा अर्धशतक, भारत को आज की पहली विकेट का इंतजार
Live Score: डी सिल्वा के बाद सोनल ने जड़ा अर्धशतक, भारत को आज की पहली विकेट का इंतजार
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget