एक्सप्लोरर

'जरूरत से ज्यादा तैयारी से बेहतर है...', WTC फाइनल से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने पर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

WTC Final, Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस खिताबी मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बड़ा बयान दिया है.

Pat Cummins Statement Before WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले में अब सिर्फ कुछ घंटे ही रह गए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मैच 7 जून से खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है. 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को दो महीने तक टी20 क्रिकेट खेल कर इंग्लैंड पहुंचने की जगह भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए थोड़ा कम अभ्यास के साथ पहुंचने से कोई परहेज नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और डेविड वार्नर आईपीएल में खेल रहे थे जबकि मार्नस लाबुशेन काउंटी क्रिकेट में खेल रहे थे. इन तीनों के अलावा टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे. 

पैट कमिंस से रविवार को जब डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कम अभ्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आज के दौर में क्रिकेट में विश्राम मिलना मुश्किल है, ऐसे में यह हमारे लिए अच्छा है. मैंने हमेशा कहा है, छह टेस्ट मैचों (एशेज में पांच सहित) के साथ, अधिक खेल कर यहां पहुंचने की तुलना में थोड़े कम अभ्यास के आना बेहतर है. मैं एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से बात कर रहा हूं, इसलिए मैं शारीरिक रूप से तरोताजा रहना चाहता हूं." 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 49 टेस्ट मैचों में 217 विकेट लेने वाले पैट कमिंस ने ओवल में आईसीसी के ‘आफ्टरनून विद टेस्ट लेजेंड्स’ कार्यक्रम कहा, "ऑस्ट्रेलिया में हमने काफी ट्रेनिंग की है. हमने कड़ा प्रशिक्षण लिया है. हम तरोताजा और उत्सुक हैं."

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के सामने कंगारूओं की चुनौती होगी. दोनों टीमें 7 जून से ओवल के मैदान पर आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी. हालांकि, इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भारतीय फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने में जरूर कामयाब होगी.

ये भी पढ़ें...

WTC Final से पहले दोनों कप्तानों ने रखी अपनी बात, जानिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget