एक्सप्लोरर

सीरीज के बाकी बचे में भी जारी रहेगा प्रयोग: आर. श्रीधर

सीरीज के बाकी बचे में भी जारी रहेगा प्रयोग: आर. श्रीधर

पल्लेकेले: टीम इंडिया के फील्डिंग को कोच आर. श्रीधर ने कहा कि दूसरे वनडे मैच में मध्यक्रम के बिखरने के बाद भी टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में प्रयोग जारी रहेगा. पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है. तीसरा मैच कल खेला जायेगा.

श्रीधर ने कहा, ‘‘हम हर मैच को इस तरह ले रहे कि उससे कुछ सीखकर अगले मैच और सीरीज में आगे जाए. पिछले मैच में हमारे साथ जो हुआ उससे टीम ने काफी कुछ सीखा. सीरीज शुरू होने के पहले ही हमें पता था कि अगले 18 महीने तक कुछ प्रयोग करना जारी रहेगा.’’

भारतीय टीम ने गुरुवार को पिछले मैच में 131 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद मैच में शानदार तरीके से वापसी कर जीत दर्ज की. उन्होंने कहा, ‘‘अकिला धनंजय ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की. हम अपनी गलती से सीखकर आगे बढ़ रहे है और यह सुनिश्चित करेंगे की फिर से टीम ऐसी गलती नहीं करे. हम दूसरे खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहते थे क्योंकि राहुल ने वनडे मैचों के मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं की है इसलिये हम उसे वहां मौका देना चाहते थे. यह एक प्रयोग था जो आगे भी जारी रहेगा.’’

श्रीधर ने कहा, ‘‘ हम सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं ताकि हर खिलाड़ी से उनका बेहतरीन लिया जा सके. ’’ टीम का आज वैकल्पिक नेट सत्र था जिसमें पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ कुछ अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

श्रीधर ने कहा, ‘‘ धोनी किसी भी मैच में जाने से पहले यह सुनिश्चित करते हैं कि वह पूरी तरह से तैयार हैं. एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर वह अपने शरीर को और उन्हें क्या करने की जरूरत है, अच्छी तरह जानते हैं. ’’ उन्होंने कहा कि दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हुये हार्दिक पंड्या भी अब पूरी तरह उबर गये हैं और अगले मैच में चयन के लिये मौजूद रहेंगे.

फिटनेस को अहम पहलू मानने वाली भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक इकाई भी बनना चाहती है.

श्रीधर ने कहा, ‘‘ खिलाड़ियो में प्रेरणा की कोई कमी नहीं है, उनके लिये सबसे बड़ी प्रेरक बात यही है कि वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जहां तक विभिन्न फील्डिंग अभ्यासों का सवाल है तो यह खिलाड़ियों के काम के बोझ पर आधारित होता है. अगर कोई खिलाड़ी पांच या आठ मैच लगातार खेलता है तो उसके काम के बोझ पर हम काफी सतर्क रहते हैं. फील्डिंग अभ्यास को हम इसे इस तरह तैयार करते हैं कि जो खिलाड़ी मैच का हिस्सा नहीं है, उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होती हैं. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget