एक्सप्लोरर

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से जुड़ी जानकारियां, आंकड़े और दिलचस्प फैक्ट्स

लंबे इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया की असली परीक्षा से आज से शुरू होने जा रही है. टी20 में जीत और उसके बाद वनडे सीरीज़ में हार के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट के सबसे अहम फॉर्मेट में अपना दम दिखाने आज मैदान पर उतरेगी.

नई दिल्ली: लंबे इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया की असली परीक्षा से आज से शुरू होने जा रही है. टी20 में जीत और उसके बाद वनडे सीरीज़ में हार के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट के सबसे अहम फॉर्मेट में अपना दम दिखाने आज मैदान पर उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 मिनट पर शुरू होगा. जबकि मैच का टॉस 3 बजे हो जाएगा. कहां होगा प्रसारण: इस मैच का सीधा प्रसारण आप सोनी नेटवर्क के चैनल 'सोनी सिक्स' और 'सोनी सिक्स एचडी' पर देख पाएंगे. भारत के लिए लकी नहीं है बर्मिंघम: टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ अपने लिए अनलकी साबित हुए मैदान से करने जा रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के मैदान पर अब तक छह भिड़ंत हो चुकी है. लेकिन टीम इंडिया यहां पर एक भी मैच जीतने में नाकामयाब रही है. जबकि पांच मैच इंग्लैंड ने जीते हैं और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. साथ ही टीम इंडिया अब 7 साल बाद इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलेगी. पिछली बार 2011 में टीम इंडिया को इस मैदान पर पारी और 242 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड: टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड में बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई है. लेकिन फिर भी उसने इंग्लैंड में तीन टेस्ट सीरीज़ हैं लेकिन बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया इंग्लैंड की सरज़मीं पर आखिरी बार सीरीज़ जीतने में 11 साल पहले कामयाब हो पाई थी. 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में गई भारतीय टीम ने इस देश में 1-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी. हालांकि एक अच्छी खबर भी है: टीम इंडिया के पिछले आंकड़ों को देखकर सिर्फ बुरे संकेत ही नहीं मिलते बल्कि एक अच्छी खबर भी है. भारत और इंग्लैंड के बीच हुई आखिरी टक्कर में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर घर वापस भेजा था. 2016/17 के दौरे पर भारत आई इंग्लैंड की टीम ने यहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली थी. लेकिन टीम इंडिया 4-0 से इंग्लैंड को रौंदते हुए ये सीरीज़ अपने नाम कर ली थी. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़: दोनों देशों के बीच टेस्ट मुकाबलों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंडुलकर के नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 2535 रन बनाए हैं. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़: टेस्ट सीरीज़ में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भगवत चंद्रशेखर के नाम है. जिन्होंने इंग्लैंड के कुल 95 विकेट चटकाए हैं. आइये एक नज़र में जानें कैसी है टीमें: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों के लिए ये है टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), रिषभ पंत(विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर. पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन: जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरैन, केटन जेनिंग्स, डेविड मलान, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget