एक्सप्लोरर

Euro 2024: यूरो कप में क्वालिफाई करने के लिए 53 टीमों के बीच शुरू हो गई है जंग, जानें कैसे चुनी जाएंगी 24 टीमें

Euro Cup 2024: 17वां यूरो कप 14 जून 2024 से 14 जुलाई 2024 के बीच जर्मनी में खेला जाएगा. इसमें 24 टीमें हिस्सा लेंगी.

Euro Cup 2024 Qualification: जर्मनी में होने वाले यूरो कप 2024 के लिए क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. यूरो कप में क्वालिफाई करने के लिए 53 टीमों के बीच जंग है. इन्हें 10 ग्रुपों में बांटा गया है. इन 10 ग्रुपों से 20 टीमों को 2024 का टिकट मिलेगा, बाकी चार में से तीन टीमें यूएफा नेशंस लीग के जरिए इस टूर्नामेंट में पहुंचेगी. वहीं, जर्मनी की टीम मेजबान होने के नाते पहले से ही यूरो कप की टिकट हासिल कर चुकी है.

यूरो कप का 17वां संस्करण 14 जून से 14 जुलाई 2024 के बीच खेला जाना है. 24 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले जर्मनी के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. मेजबान होने के नाते जर्मनी तो यूरो कप 2024 में होगी ही, बाकी 23 टीमें इस टूर्नामेंट तक कैसे पहुंचेगी, यहां जानें...

यूरो कप 2024 के क्वालिफिकेशन के लिए 10 ग्रुप बनाए गए हैं. 7 ग्रुपों में 5-5 टीमें हैं और 3 ग्रुप में 6-6 टीमें हैं. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ 'होम और अवे फॉर्मेट' के आधार पर 2-2 मैच खेलेगी. इन राउंड-रॉबिन मुकाबलों के बाद हर ग्रुप से टॉप-2 टीमों को यूरो कप 2024 की टिकट मिलेगी.

ऐसे हैं यूरो 2024 के सभी 10 ग्रुप
ग्रुप-ए: स्पेन, स्कॉटलैंड, नॉर्वे, जॉर्जिया, साइप्रस
ग्रुप-बी: नीदरलैंड्स, फ्रांस, रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड, ग्रीक, जिब्राल्टर
ग्रुप-सी: इटली, इंग्लैंड, युक्रेन, नॉर्थ मैकेडोनिया, माल्टा
ग्रप-डी: क्रोएशिया, वेल्स, आर्मेनिया, तुर्की, लातिवा
ग्रुप-ई: पोलैंड, चेचिया, अल्बेनिया, फैरो आइलैंड, मॉलडोवा
ग्रुप-एफ: बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, अजरबैजान, इस्टोनिया
ग्रुप-जी: हंगरी, सर्बिया, मोंटेग्रो, बुल्गारिया, लिथुआनिया
ग्रुप-एच: डेनमार्क, फिनलैंड, स्लोवेनिया, कजाक़स्तान, नॉर्दन आयरलैंड, सैन मारिनो
ग्रुप-आई: स्विटजरलैंड, इजरायल, रोमेनिया, कोसावा, बेलारूस, एंडोरा
ग्रुप-जी: पुर्तगाल, बोस्निया एंज हर्जगोविना, आईसलैंड, लग्ज़मबर्ग, स्लोवाकिया, लिचटेंसस्टीन

बाकी तीन टीमों को ऐसे मिलेगी एंट्री
यूएफा नेशंस लीग में लीग-ए, बी और सी की विजेता टीमें यूरो कप 2024 की बाकी तीन टीमें होंगी. वैसे ये सभी टीमें उन 53 टीमों में शामिल हैं जो क्वालिफिकेशन राउंड खेल रही हैं, ऐसे में अगर नेशंस लीग की ए, बी और सी लीग की कोई विजेता टीम पहले से ही क्वालिफाई कर चुकी है तो इस स्थिति में उस लीग की नंबर-2 टीम को यूरो 2024 का टिकट मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें...

The Hundred: बाबर और रिजवान पर किसी टीम ने नहीं लगाया दांव, ऐसी हैं इंग्लैंड की 'दी हंड्रेड' लीग की सभी टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 'सिक्स' लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget