एक्सप्लोरर

ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन

England vs Sri Lanka: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सिडनी में मैच खेला जाएगा. इसके लिए श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.

England vs Sri Lanka T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले मैच के लिए टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है. जबकि इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी अहम होगा. इंग्लैंड सुपर 12 के ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 4 तीसरे स्थान पर है और सेमीफाइनल में क्लालीफाई करने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने कहा, ''हम पहले बैटिंग करेंगे और यह इस्तेमाल किया हुआ विकेट है, पिछले 7 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की थी. हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है. मधुशन की जगह करुणारत्ने को मौका दिया गया है. यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मुकाबला है.'' 

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, ''यह इस्तेमाल किया हुआ विकेट है, हमें अच्छा खेलने की जरूरत है. हमें जल्दी से परिस्थितियों के अनुकूल होने की जरूरत है. हमारे पास सीम और स्पिन के साथ बहुत सारे विकल्प हैं. प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया गया है.''

गौरतलब है कि ग्रुप 1 में से श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है. लेकिन इंग्लैंड के लिए अभी भी उम्मीद बाकी है. अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ग्रुप 1 में से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है. ऑस्ट्रेलिया के 5 मैचों के बाद 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस में है. लेकिन इंग्लैंड के पास अभी 5 अंक और नेट रन रेट प्लस में है.

प्लेइंग इलेवन -

इंग्लैंड : जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

श्रीलंका : पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा

यह भी पढ़ें : MS Dhoni: IPS अफसर के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे धोनी, 100 करोड़ का हर्जाना मांगा; जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget