एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भी अश्विन को टीम में नहीं मिली जगह, कोहली की सफाई के बावजूद रहस्य बरकरार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज अश्विन उन पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से नहीं हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट खेलेंगे.

England vs India 4th Test: चंद रोज पहले ही रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आ रहे थे. वह एक तस्वीर में कवर ड्राइव लगा रहे थे तो दूसरी में गेंद को छोड़ते हुए दिख रहे थे. इसमें खास बात यह थी कि वह बायें हाथ से अभ्यास कर रहे थे और ट्वीट में लिखा था कि हर रोज कुछ नया सीखने की इच्छा कभी खत्म नहीं होती है. 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को टॉस के समय एक बार फिर कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज अश्विन उन पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से नहीं हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट खेलेंगे. पिछले तीन टेस्ट में सिर्फ दो विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा को एक बार फिर अश्विन के ऊपर तरजीह दी गई.  

कोहली ने कहा, "हमें लगा कि हालात के अनुरूप जडेजा सही बैठते हैं. फिलहाल टीम में बायें हाथ के खिलाड़ी के लिये जगह है और वह इस समय बतौर बल्लेबाज टीम को संतुलन दे रहे हैं." 

हालांकि, कोहली का यह तर्क क्रिकेट पंडितों और पूर्व क्रिकेटरों के गले नहीं उतरा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, "ब्रिटेन में चार टेस्ट में एक में भी रविचंद्रन अश्विन का चयन नहीं होना सबसे बड़े ‘चयन नहीं करने ’ के फैसले में से है जो हमने देखे हैं. 413 टेस्ट विकेट और पांच टेस्ट शतक. क्या पागलपन है." वहीं आम तौर पर विवादास्पद टिप्पणी नहीं करने वाले मार्क वॉ ने उस पर जवाब लिखा, "हैरानी हो रही है कि क्या भारतीय खेमे ने कुछ सोचा नहीं."

टॉस के समय अश्विन को बाहर रखने के फैसले पर कोहली का जवाब सुनने वाले भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "क्या उसने यह कहा कि चार खब्बू बल्लेबाजों के सामने आर अश्विन से बेहतर रविंद्र जडेजा है. उसने अपने तेज गेंदबाजों की बात कही." उन्होंने कहा, "जडेजा की गेंदबाजी को देखो और क्या आपको यकीन है कि आप उसे इतने रन दे सकोगे कि वह चौथे या पांचवें दिन पिच में पड़ने वाली दरारों का इस्तेमाल कर सके." 

एक अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारने का समर्थन करने वाले सुनील गावस्कर ने कहा कि एक बार टीम की घोषणा होने पर वह उसका समर्थन करेंगे और नतीजा निकलने तक अपनी राय नहीं देंगे. टेस्ट के नतीजे पर कयास लगा पाना मुश्किल है. हो सकता है कि भारत जीत जाये, लेकिन कप्तान कोहनी की सोच पर बहस जरूर छिड़ गई है. उनके समर्थकों के लिये यह उनकी दृढता है तो आलोचकों के लिये उनकी जिद. 

यह समझ पाना मुश्किल है कि स्पिनरों की मददगार पिच पर ऐसे गेंदबाज को कैसे बाहर रखा जा सकता है, जिसने काउंटी मैच में छह विकेट लिये हैं. इसके साथ ही अश्विन जडेजा से किसी मायने में कमतर स्पिनर नहीं हैं. उन्हें मध्यक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. 

जडेजा सीरीज़ में 133 रन बना चुके हैं जबकि अजिंक्य रहाणे ने तीन टेस्ट में 95 रन बनाये हैं. कप्तान कोहली ने इस सेशन में ब्रिटेन में चार टेस्ट (विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल समेत) में एक भी शतक नहीं लगाया है. उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget