एक्सप्लोरर

INDvsENG U-19: राना का शतक भी नहीं रोक पाई भारत की हार, 23 रन से इंग्लैंड ने दर्ज की जीत

 


 


 


INDvsENG U-19: राना का शतक भी नहीं रोक पाई भारत की हार, 23 रन से इंग्लैंड ने दर्ज की जीत

मुंबई: इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय अंडर-19 टीम को 23 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. भारतीय टीम 42.5 ओवरों में 233 रनों पर ही ढेर हो गई. 


 


सलामी बल्लेबाज हिमांशु राना (107) का शतक भी मेजबानों को हार से नहीं बचा पाया. 


 


इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 13 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए. इसके बाद हैरी ब्रूक (51) ने काइले पोप (37) के साथ मिलकर टीम को संभाला और टीम का स्कोर 98 रनों तक पहुंचाया. पोप इस स्कोर पर आउट हुए. 


 


उनके बाद मैदान पर उतरे डेलरे रॉविंस ने नाबाद 107 रनों की पारी खेली. अंत में कप्तान मैथ्यू फिशर (26) ने उनका अच्छा साथ दिया और सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की. 


 


रॉविंस ने अपनी पारी में 88 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के लगाए. 


 


भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और कमलेश नागरकोटी ने दो-दो विकेट लिए. विवेकानंद तिवारी, राहुल चाहर और मयंक रावत को एक-एक विकेट मिला. 


 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को पृथ्वी शॉ (9) के रूप में 32 के कुल स्कोर पहला झटका लगा. शुभम गिल (29) ने शॉ के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह ज्यादा देर राना का साथ नहीं दे सके और 78 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. 


 


यहां से भारतीय बल्लेबाज लगातार विकेट खोते रहे. एक छोर पर राना खड़े थे लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनके साथ विकेट पर टिक नहीं सका. 87 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के लगाने वाले राना 198 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए. 


 


अंत में हेट पटेल (27) और नागरकोटी ने (37) रनों का योगदान दिया लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा सके. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान फिशर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिचेल स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', ट्रेविस हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget