एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के मार्क वुड में इस भारतीय बल्लेबाज का खौफ! बोले- बहुत मुश्किल है गेंदबाजी करना

Mark Wood on Rohit Sharma: इंग्लैंड के स्पीड स्टार मार्क वुड का कहना है कि भारत के रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है. वुड लगातार 145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं.

इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज मार्क वुड ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक पॉडकास्ट में रोहित से पूछा गया कि किन भारतीय बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करने में आपको ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके जवाब में वुड ने भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया. 

इंग्लैंड के स्पीड स्टार मार्क वुड का कहना है कि उन्होंने अब तक अपने करियर में जिन भारतीय खिलाड़ियों को गेंदबाजी की है, उनमें रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है, क्योंकि जब वह लय में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है. 

मुझे लगता था रोहित का बल्ला चौड़ा होता जा रहा है- मार्क वुड

‘द ओवरलैप क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए मार्क वुड ने बताया कि भारत के खिलाफ खेलते हुए उन्हें किन बल्लेबाजों का सामना करने में सबसे मुश्किल हुई. वुड ने कहा, "अपने करियर के अलग अलग चरण के हिसाब से मैं रोहित शर्मा को चुनूंगा. उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल इसलिए हैं, क्योंकि शॉर्ट गेंदबाजी करते हुए आपको लगता है कि उन्हें आउट करने का मौका है, लेकिन अगर वह उस दिन फॉर्म में हैं तो वह धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं. इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल रहा. मुझे हमेशा लगता था कि ‘उनका बल्ला बस चौड़ा होता जा रहा है’."

मार्क वुड हाल के सालों में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत को भी कड़ा प्रतिस्पर्धी बताया. उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से कोहली अविश्वसनीय प्रतिस्पर्धी हैं. ऐसे खिलाड़ी जिनके बारे में मुझे लगता था कि चौथे और पाचवें स्टंप उनकी कमजोरी हैं, लेकिन जब भी मैंने उन्हें इस लाइन पर गेंदबाजी की तो वह कभी भी चूके नहीं. इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल था."

वहीं ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए वुड ने कहा, "मुझे लगता है कि वह संयम बनाए रखता है. वह इतना अप्रत्याशित हो सकता है कि अगर आप हमेशा एक जैसी गेंदबाजी करते रहते हैं तो उसकी नजर बहुत तेज है. वह इच्छानुसार हिट करता है. इसलिए उसे गेंदबाजी करते हुए आपको धीमी गेंद, ऊंची बाउंसर या फिर तेज यॉर्कर सभी को आजमाना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget