एक्सप्लोरर

रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़ते गए जो रूट, मैनचेस्टर में निकला भारतीय गेंदबाजी का दम; इंग्लैंड के पास 186 की लीड; पढ़ें डे रिपोर्ट

IND vs ENG Highlights Day 3: मैनचेस्टर टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड की कुल बढ़त 186 रनों की हो गई है.

मैनचेस्टर टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड की कुल बढ़त 186 रनों की हो गई है, क्योंकि भारतीय टीम की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई थी. तीसरे दिन स्टंप्स तक कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनके साथ लियाम डॉसन भी मजबूती से क्रीज पर डटे हुए हैं.

तीसरे दिन इंग्लैंड ने 225/2 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. पहले सेशन में जो रूट और ऑली पोप ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने मिलकर 144 रनों की पार्टनरशिप पर टीम इंडिया को बैकफुट पर भेजा. लंच के बाद भारतीय कप्तान ने स्पिनरों पर भरोसा दिखाते हुए वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को विकेट लेने की जिम्मेदारी सौंपी. सुंदर ने इस रणनीति को सही साबित करते हुए ऑली पोप को 71 के स्कोर पर आउट किया, उनके कुछ देर बाद ही सुंदर ने हैरी ब्रूक को भी चलता किया.

ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे भारत मैच में वापसी कर रहा है, तभी जो रूट और बेन स्टोक्स की विशालकाय पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को दोबारा से बैकफुट पर भेजा. मैच के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला शुरू होने के बीच वो दोबारा बैटिंग करने आए.

जो रूट ने 150 रन की पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड बना डाले हैं. वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग को पीचे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इसी के साथ वो टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक (12) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. रूट 150 के स्कोर पर स्टम्प आउट हुए. इंग्लैंड टीम कम से कम 250 रनों की बढ़त की ओर अग्रसर है.

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह लय से भटके हुए दिखे, जिनकी बॉलिंग स्पीड में भी गिरावट दर्ज की गई. वहीं डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज के साथ भी यही हाल रहा. अब तक रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर दो-दो विकेट ले चुके हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज एक-एक विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

स्टोक्स-गांगुली और..., ये खिलाड़ी बाएं हाथ से बैटिंग और दायें हाथ से करते हैं बॉलिंग; बहुत लंबी है लिस्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget