एक्सप्लोरर

Ashes Series 2023: एशेज से पहले इंग्लैंड के लिए गुड न्यूज, जल्द मैदान पर वापसी कर सकता है यह दिग्गज गेंदबाज

James Anderson Comeback: एशेज से पहले इंग्लैंड के लिए गुड न्यूज है. टीम के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अगले कुछ हफ्तों में मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

James Anderson Comeback England vs Australia Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से एशेज सीरीज 2023 का आगाज होगा. इससे ठीक पहले इंग्लैंड के लिए गुड न्यूज है. टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अगले कुछ हफ्तों में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. एंडरसन चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में इंजरी से जुड़ा अपडेट दिया है. आईसीसी ने ऑफीशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी. एंडरसन काउंटी चैंपियनशिप के दौरान पिछले हफ्ते चोटिल हो गए थे.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं. वे काउंटी चैंपियनशिप के एक मैच  के दौरान चोटिल हो गए थे. आशंका जताई जा रही थी कि वे एशेज सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन हाल ही में एंडरसन ने चोट को लेकर अपडेट दिया. आईसीसी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक एंडरसन ने बीबीसी से कहा, ''मैं चिंतिंत नहीं हूं. चोटिल होना अच्छी बात नहीं होती है, लेकिन इसके बाद अच्छा देखने को मिल सकता है. मैं कुछ ही हफ्तों पूरी तरह फिट हो जाऊंगा.''

उन्होंने चोट को लेकर आगे कहा, ''यह निराश करने वाला है, क्यों कि आप हमेशा अच्छा महसूस करना चाहते हैं और सीरीज से पहले पर्याप्त गेंदबाजी करना चाहते हैं. इससे आप फ्रेश महसूस करते हैं.''

गौरतलब है कि एंडरसन वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं. उन्होंने 179 टेस्ट मैचों में 685 विकेट झटके हैं. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 3 बार 10-10 विकेट ले चुके हैं. वे 32 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1099 विकेट हासिल कर चुके हैं. एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट मैच 24 फरवरी को खेला था. काउंटी क्रिकेट में 11 से 14 मई के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी बार उतरे थे. 

यह भी पढ़ें : PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'सिर दर्द' बन गए हैं स्पिन गेंदबाज, धर्मशाला में बन सकते हैं खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget