एक्सप्लोरर

AUSvsENG: हार के 39 साल के सुखे को वाका के मैदान पर खत्म करना चाहेगी इंग्लैंड

मैदान के बाहर विवाद से उबरने की कोशिश में जुटी इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीसरा टेस्ट जीतकर एशेज सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इस मैदान पर 1978 से इंग्लैंड को जीत नसीब नहीं हुई है .

पर्थ: मैदान के बाहर विवाद से उबरने की कोशिश में जुटी इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीसरा टेस्ट जीतकर एशेज सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इस मैदान पर 1978 से इंग्लैंड को जीत नसीब नहीं हुई है .

ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और कल से वाका पर शुरू हो रहा तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

पिछले सप्ताह इंग्लैंड की टीम तीन महीने में तीसरे शराब से जुड़े विवाद से जूझती रही. बल्लेबाज बेन डकेट को सीनियर खिलाड़ी जेम्स एंडरसन से तीखी बहस के बाद उनके सिर पर शराब उड़ेलने के कारण दो मैचों के लिये निलंबित कर दिया गया.

इससे पहले बेन स्टोक्स को सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर झगड़े और जानी बेयरस्टा को ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट को हेडबट करने के कारण विवादों का सामना करना पड़ा था.

इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने कहा ,‘‘ बच्चे और युवा हमें देख रहे हैं और समाचार सुन रहे हैं लिहाजा हमारा बर्ताव अच्छा होना चाहिये. मैदान के बाहर का बर्ताव बेहतर करने की जरूरत है .’’

इंग्लैंड ने वाका पर 39 साल से जीत दर्ज नहीं की है और पर्थ में पिछले सात टेस्ट भारी अंतर से गंवाये हैं. उसे यह तय करना होगा कि मार्क वुड को तेज आक्रमण को मजबूती देने के लिये टीम में शामिल किया जाये या नहीं हालांकि कोच ट्रेवर बेलिस ने संकेत दिया है कि वह चार तेज गेंदबाजों से खुश हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमारे चार तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा. हमारे बल्लेबाजों को भी अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में बदलना होगा.’’

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, कैमरन बेनक्रोफ्ट, उस्मान ख्वाजा, शान मार्श, मिशेल मार्श, टिम पेन , मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन.

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंस, डेविड मालान, मोईन अली, जानी बेयरस्टा, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, स्टुअर्ट ब्राड, जेम्स एंडरसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget