एक्सप्लोरर

ENG Vs IRE: वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान हुआ, स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

ENG Vs IRE: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है.

ENG Vs IRE: कोरोना वायरस के कहर के बीच इंग्लैंड में इस महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो चुकी है. इंग्लैंड ने अब क्रिकेट को जारी रखने के लिए एक कदम और बढ़ाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होते ही इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की सीरीज से वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत भी होने जा रही है.

इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है. हालांकि बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी को टेस्ट टीम से पहले ही रिलीज कर दिया गया और वह वनडे सीरीज का हिस्सा बनेंगे.

यह तीन मैचों की सीरीज साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होगी और यह खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेली जाएगी. इंग्लैंड टीम की कप्तानी इयोन मोर्गन के हाथों में ही है जबकि टीम का उप-कप्तान मोइन अली को बनाया गया है. इंग्लैंड ने साथ ही तीन रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान किया है.

इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने कहा, "आयरलैंड काफी प्रतिभाशाली टीम है जिन्होंने बीते वर्षो में बताया है कि वह किसी भी टीम को हरा सकती है. हम इस रोचक सीरीज के लिए तैयार हैं."

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने कहा, "विश्व कप जीतने वाली टीम के सामने खेलना हमारे लिए काफी बड़ी चुनौती है, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और 2020 की शुरुआत से पहले हमारी जो फॉर्म थी उसे लेकर हम आत्मविश्वास से भरे हैं."

इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली (उप-कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, जोए डेनले, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जेसन रॉय, रीके टॉप्ले, जेम्स विंसे और डेविड विले.

रिजर्व खिलाड़ी : रिचार्ड ग्लीसन, लुइस ग्रोगरी, लियाम लिविंग स्टोन.

जानिए- IPL 2020 के आयोजन लिए UAE को ही क्यों चुना गया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
दूसरे टेस्ट में निकला PAK गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
दूसरे टेस्ट में निकला पाकिस्तानी गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget