एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के क्रिकेटर्स आज से ट्रेनिंग पर लौटेंगे, 18 गेंदबाजों को पहले मिलेगा मौका

इंग्लैंड ने मार्च के दूसरे हफ्ते में श्रीलंका दौरा रद्द कर दिया था. उस दौरे के बाद से खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतरे हैं.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इंग्लैंड के खिलाड़ी गुरुवार से मैदान पर ट्रेनिंग के लिए वापस लौट रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि शुरुआत में सिर्फ 18 गेंदबाज ही ट्रेनिंग के लिए वापस लौटेंगे. इंग्लैंड ने कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए घरेलू सत्र पर एक जुलाई तक रोक लगा रखी है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड खेल को दोबारा शुरू करने के लिए वेस्टइंडीज के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल सकता है. पहले दोनों देशों के बीच यह सीरीज जून में खेली जानी थी. वेस्टइंडीज बोर्ड ने भी साफ किया है कि खिलाड़ियों के साथ दौरे पर जाने के लिए कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी.

ईसीबी ने घोषणा की है कि कम से कम 18 गेंदबाज गुरुवार से ट्रेनिंग शुरू करेंगे. एजबेस्टन, होव, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, द रिवरसाइड, टांटन और ट्रेंट ब्रिज में कम से कम एक सत्र आयोजित होगा जिसके बाद बल्लेबाज और विकेटकीपर एक जून से अभ्यास शुरू करेंगे.

जो गेंदबाज अभ्यास के लिये उतरेंगे, उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किये गये हैं लेकिन स्थलों के हिसाब से संकेत मिलता है कि जेम्स एंडरसन (ओल्ड ट्रैफर्ड) और स्टुअर्ट ब्राड (ट्रेंट ब्रिज) अपने घरेलू काउंटी मैदानों में ट्रेनिंग शुरू करने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज होंगे.

ट्रेनिंग के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं. गेंदबाजों को अपनी किट लानी होगी जिसमें अपनी ही क्रिकेट गेंद का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा नियमित अंतराल पर अपने हाथ धोने होंगे, अपने उपकरण कीटाणुनाशक वाइप्स से साफ करने होंगे.

इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह ट्रेनिंग सत्र को सुपर बाजार जाने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित करना चाहते हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जुलाई में पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक टेस्ट सीरीज खेली जा सकती है.

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुक की कोरोना रिपोर्ट निधन के बाद पॉजिटिव आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget