एक्सप्लोरर

PAK vs ENG: पाकिस्तान ही नहीं भारत दौरे पर भी अक्सर बीमार पड़ जाते हैं इंग्लैंड के क्रिकेटर

Pakistan vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्सर एशियाई दौरों पर बीमार पड़ जाते हैं. हाल ही में पाकिस्तान आई इंग्लैंड टीम के कई खिलाड़ी अज्ञात वायरस की चपेट में आ गए थे.

England Tour Of Pakistan: इंग्लैंड की टीम इसी वर्ष सितंबर-अक्टूबर में 7 टी20 मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान आई थी. उस श्रृंखला के दौरान इंग्लिश टीम के कई खिलाड़ियों के पेट खराब हो गए थे. टीम स्टाफ और क्रिकेटरों ने पाकिस्तान की तरफ से परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे. उसके बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान दौरे पर सीरीज खेलने आना था. टीम तय शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान आई भी. इंग्लिश टीम इस दौरे पर अपना पर्सनल शेफ लेकर आई है. इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ जब टीम विदेशी दौरे पर अपना व्यक्तिगत शेफ लेकर आई है. टीम मैनेजमेंट के दिलो-दिमाग ने कहीं न कहीं यह बात कौंध रही थी कि पाकिस्तान के दौरे पर उसके खिलाड़ियों का हाल टी20 सीरीज जैसा न हो जाए. जानते हैं इंग्लैंड क्रिकेट टीम का शेफ कौन है? वही, ओमार मेजियन जो 2018 फीफा वर्ल्ड कप और 2020 यूरो कप के दौरान इंग्लैंड की टीम के शेफ थे. 

पाकिस्तान पहुंचते ही बीमार हुए खिलाड़ी

इंग्लैंड की टेस्ट टीम 27 दिसंबर को पाकिस्तान पहुंची. इससे पहले टीम ने यूएई के अबू धाबी में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलने के अलावा वहां पर अभ्यास किया था. टीम के पाकिस्तान पहुंचने के दो दिन बाद खबर आई की इंग्लैंड के खिलाड़ी किसी अज्ञात वायरस की चपेट में आ गए हैं. अभी टीम मेंबर्स ने पाकिस्तान में ओमार मेजियन के बनाए हुए आइटम्स भी ज्यादा नहीं चखे थे. उससे पहले ही 14 खिलाड़ियों के बीमार होने की बात सामने आ गई. इससे स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तान की हवा-पानी में कुछ न कुछ ऐसी चीज जरूर है जो इंग्लैंड के क्रिकेटरों को रास नहीं आती है. 

वैसे भारत समेत उसके पड़ोसी देशों में तीखा खाने की परंपरा रही है. मुरादाबाद से लेकर पेशावर तक दुनिया के बेस्ट नॉनवेज आइटम इसी कॉरिडोर में बनाए जाते हैं. नॉनवेज फिर तीखा न हो तो मजा नहीं आता. वैसे पाकिस्तान के नॉनवेज आइटम्स का पूरी दुनिया में कोई जवाब नहीं है. विदेशी खिलाड़ी अक्सर इन्हें पसंद करते हैं और खाते भी हैं. उनके पेट खराब होने की एक वजह यह भी हो सकती है. इसके अलावा खिलाड़ियों पर दूसरे देश की जलवायु का भी असर पड़ता है. जिसके साथ बॉडी को समायोजन बिठाने में कुछ वक्त लगता है. खिलाड़ियों के बीमार होने की यह दूसरी हो सकती है. 

भारत में भी बीमार हो जाते हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी

ऐसा नहीं है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी सिर्फ पाकिस्तान दौरे पर बीमार होते हैं. इंग्लिश खिलाड़ी भारत दौरे पर भी बीमार होते रहे हैं. ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं हैं. इंग्लैंड का पिछला भारत दौरा याद कीजिए. चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाना था. उससे पहले टीम के तब के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड और कुछ खिलाड़ियों को डायरिया हो गया था. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को भारत का खाना कभी पसंद नहीं आया. उन्होंने यहां पर खाए जाने वाले तीखे व्यंजनों की हमेशा आलोचना की. पूर्व में भी इंग्लैंड के कई क्रिकेटर भारत दौरे पर तीखा खाने से बचने के लिए मसले हुए आलू और उबला चिकन अपने साथ लेकर आते रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs SL T20I Series: भारत शुरू करेगा 2024 टी20 विश्व कप मिशन, श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक करेंगे कप्तानी, रोहित-विराट को आराम

IPL 2023 Auction Date Schedule: 23 दिसंबर को खिलाड़ियों का लगेगा मेला, कई प्लेयर्स पर लगेगी बोली, देखें आईपीएल ऑक्शन पूरा शेड्यूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, जुरेल-जडेजा क्रीज पर मौजूद
LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, जुरेल-जडेजा क्रीज पर मौजूद
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget