एक्सप्लोरर

CWC19: बेयरस्टो के लगातार दूसरे शतक से सेमीफाइनल में पहुंचा मेजबान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को 119 रन से हराया

World Cup 2019: इस जीत के साथ इंग्लैंड के 12 प्वाइंट्स हो गए हैं और वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बना. ऑस्ट्रेलिया और इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं.

World Cup 2019: बेयरस्टो के लगातार दूसरे शतक की बदौलत मेजबना इंग्लैंड न्यूजीलैंड को रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बन गया है. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 306 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में कीवी टीम 45 ओवर में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. हालांकि इस हार के बाद भी न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगा, जबकि पाकिस्तान के लिए अब किसी तरह की कोई संभावना नहीं बची है. 1992 के बाद पहली बार इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है. बेयरस्टो की 106 रन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के सामने इंग्लैंड ने 306 रन की चुनौती रखी. न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज आज चल नही पाया और उसे 119 रन से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी मुकाबले में ही नहीं दिखी और इस हार के बाद उसे प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ेगा. आज फिर से न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने निराश किया और 5.2 ओवर में दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. टेलर और विलियमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की पर दोनों बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. टेलर ने 28 तो विलियमसन ने 27 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ लाथम ही फिफ्टी का आंकड़ा छू पाए और उन्होंने 57 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए वुड ने तीन विकेट लिए. ओपनर्स ने इंग्लैंड को दी बेहतरीन शुरुआत इंग्लैंड को जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उससे लग रहा था कि स्कोर 350 के आस-पास जाएगा, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में वापसी की और लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बनाने दिए. टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड को जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े. जिमी नीशम ने रॉय को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया और आठ चौके मारे. इस साझेदारी के टूटने के बाद इंग्लैंड लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही. ट्रेंट बोल्ट ने जोए रूट (24) और जोस बटलर (11) के विकेट लेकर इंग्लैंड के बड़े स्कोर के सपने को संकट में डाला. इसी बीच मैट हेनरी ने बेयरस्टो की शतकीय पारी का अंत कर दिया. बेयरस्टो ने 99 गेंदें खेलीं और 15 चौकों के अलावा एक छक्का मारा. मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स (11) को आउट कर इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 248 रन कर दिया. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन अकेले लड़ते रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. क्रिस वोक्स भी चार रन ही बने सके. कप्तान को हेनरी ने 47वें ओवर की पहली गेंद पर 42 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. अंत में आदिल राशिद ने 16 रन बनाए और लियाम प्लंकट 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. जोफ्रा आर्चर भी एक रन बनाकर नाबाद रहे. कीवी टीम के लिए बोल्ट, हेनरी और नीशम ने दो-दो विकेट लिए. टिम साउदी और सैंटनर को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget