एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, सैम कर्रन और जोस बटलर को नहीं मिली जगह

England Test Squad: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में जोस बटलर और सैम कर्रन जैसे स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है.

England Squad For India Test Series: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. इंग्लैंड ने 25 जनवरी से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है. इस टीम में स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को जगह नहीं मिली है. हालांकि, तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है. 

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया है. इसमें शोएब बशीर, टॉम हार्टले और गस एटकिंसन शामिल हैं. वहीं ओली पोप इस टीम के उपकप्तान हैं. इंग्लैंड ने टॉम हार्टले, जैक लीच और रेहान अहमद के रूप में तीन स्पिनर्स को अपनी टीम में जगह दी है. 

भारत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, बेन फॉक्स और ओली पोप के रूप में नौ बल्लेबाज हैं. वहीं टॉम हार्टले, जैक लीच और रेहान अहमद के रूप में तीन स्पिनर्स हैं. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड हैं. 

बता दें कि जनवरी में बेन स्टोक्स की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी. इस सीरीज का पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट वाइजैग में, 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में, 23 फरवरी से चौथा टेस्ट रांची में और सात मार्च से आखिरी टेस्ट धर्मशाला में खेला जाएगा. 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड. 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विजाग
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची
5वां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma Fitness: क्या रोहित शर्मा यो-यो फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं? भारतीय कोच से मिला यह दिलचस्प जवाब

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget