एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, शोएब बशीर का डेब्यू; जेम्स एंडरसन की वापसी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

England Playing 11 For 2nd Test Against India: इंग्लैंड ने शुक्रवार, 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है. वहीं स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिला है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम पहली पारी में 190 रनों से पिछड़ने के बाद भी 28 रनों से जीत गई थी. 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां भी हमें स्पिन फ्रेंडली ट्रैक देखने को मिल सकता है. इंग्लिश टीम पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. 

बता दें कि मुख्य स्पिनर जैक लीच चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. ऐसे में उनकी जगह युवा स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिला है. इसके अलावा मार्क वुड की जगह सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हुई है. दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड टीम तीन स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. 

पहले टेस्ट में भी इंग्लैंड टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरी थी. हालांकि, हैदराबाद में खेले गए उस टेस्ट में मार्क वुड प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन को मौका दिया गया है. एंडरसन टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज हैं. 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन.

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, सरफराज को डेब्यू और गेंदबाजी में किया बदलाव

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget