एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जेम्स एंडरसन को नहीं मिली जगह

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाना है. इस टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.

England Playing 11 Vs India 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है. भारत में इंग्लिश टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत कल यानी गुरुवार, 25 जनवरी से होगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. 

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया है. वहीं पिच को देखते हुए बेन स्टोक्स ने अंतिम ग्यारह में दो स्पिनर्स को शामिल किया है. इसके अलावा हैरी ब्रूक की जगह बेन फोक्स को मौका मिला है. 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो जैक क्रॉली और बेन डकेट पारी का आगाज़ करेंगे. इसके बाद ओली पोप और फिर अनुभवी बल्लेबाज जो रूट खेलते दिखेंगे. पांच नंबर पर जॉनी बेयरस्टो खेलेंगे. हालांकि, उनके ऊपर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं रहेगी. ऐसे में वह बतौर बल्लेबाज खेलते दिखेंगे. फिर कप्तान बने स्टोक्स आएंगे. स्टोक्स इस पूरी सीरीज में छह नंबर पर ही खेलते दिख सकते हैं. इसके बाद विकेटकीपर बेन फोक्स खेलेंगे. इस तरह इंग्लैंड टीम पहले टेस्ट में सात बल्लेबाज के साथ उतरेगी. 

तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी इंग्लैंड टीम 

हैदराबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम ने तीन स्पिनर्स को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इसमें लेग स्पिनर रेहान अहमद, लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर जैक लीच के साथ युवा टॉम हार्टले हैं. टॉम हार्टले हैदराबाद में अपना डेब्यू करेंगे. हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज के तौर पर सिर्फ मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. उनके साथ बेन स्टोक्स दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका अदा करेंगे. 

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जीक लीच और मार्क वुड. 

यह भी पढ़ें-

ICC ने सूर्यकुमार यादव को दिया 2023 टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब, लगातार दूसरी बार मिला यह अवॉर्ड

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget