एक्सप्लोरर

ENG Vs PAK: सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम में बड़ा बदलाव, दिग्गज बल्लेबाज को मिली नई भूमिका

ENG Vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 5 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है.

ENG Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 5 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. 2018 में संन्यास लेने वाले ट्रॉट, ग्राहम थोर्प का स्थान लेंगे.

न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर जीतन पटेल और वारविकशायर में ट्रॉट के पूर्व साथी ग्रैम वेल्च भी कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़ेंगे. दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. अगर इंग्लैंड सीरीज के तीनों टेस्ट जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसे टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा फायदा हो सकता है.

ट्रॉट ने इंग्लैंड टीम के 2009 में टेस्ट डेब्यू किया था. अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले ट्रॉट ने इंग्लैंड की टीम में नंबर तीन पर जल्द ही अपनी जगह पक्की कर ली थी. ट्रॉट ने इंग्लैंड के एशेज और भारत में सीरीज नाम करने में अहम भूमिका निभाई.

शानदार रहा है ट्रॉट का रिकॉर्ड

ट्रॉट इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट मैच खेले और 3835 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 19 अर्धशतक लगाए. वह 2011 में नंबर-1 बनी टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे. ट्रॉट का घरेलू रिकार्ड भी शानदार है. उन्होंने 281 मैचों में 18,662 रन बनाए जिसमें 46 शतक और 92 अर्धशतक शामिल हैं.

पाकिस्तान और इंग्लैंड सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में बुधवार से शुरू हो रहा है. दूसरा टेस्ट मैच साउथैम्पटन में 13 अगस्त से शुरू होगा. वहीं तीसरा मैच 21 अगस्त शुरू होगा. तीन टी-20 मैच मैनचेस्टर में 28 अगस्त, 30 अगस्त और एक सितंबर को खेले जाएंगे.

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बोले- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ का ड्रॉ होना भी पाकिस्तान के लिए होगा जीत के बराबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
दूसरे टेस्ट में निकला PAK गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
दूसरे टेस्ट में निकला पाकिस्तानी गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget