एक्सप्लोरर

ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा डबल झटका, मिशेल सेंटनर बाहर और विलियमसन का खेलना मुश्किल

मिशेल सेंटनर को लॉर्डस में पिछले हफ्ते पहले टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी और उनकी उंगली से खून निकलने लगा था. उसी टेस्ट के दौरान कप्तान केन विलियमसन की कोहनी में चोट आई थी.

England vs New Zealand 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी गुरुवार से एजबेस्टन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम टेस्ट खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के टीम को दोहरा झटका लगा है. दरअसल, न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर उंगली में चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि कप्तान केन विलियमसन का भी इस मैच में खेलना तय नहीं लग रहा है. 

भारत के खिलाफ साउथैम्पटन में 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों का चोटिल होना, उसके लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. मिशेल सेंटनर को लॉर्डस में पिछले हफ्ते पहले टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगी थी और उनकी उंगली से खून निकलने लगा था. उसी टेस्ट के दौरान कप्तान केन विलियमसन की कोहनी में चोट लग गई थी. 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पिछले कुछ महीनों से कोहनी की चोट से परेशान हैं. इसके कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ घर में सीमित ओवरों की सीरीज के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाए थे. 

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, "लोगों ने शायद उनकी (मिशेल सेंटनर) उंगली पर चोट का निशान देखा होगा. उनकी पैंट पर काफी खून लगा था. हमें लगा कि यह ठीक हो गया है, लेकिन जाहिर तौर पर ऐसा होने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए और इससे निश्चित रूप से मैच में भी उनकी क्षमता पर असर पड़ा."

स्टीड ने कहा कि विलियमसन को फिट होने के लिए टीम मैनेजमेंट ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती है. उन्होंने कहा, "उनकी (केन विलियमसन) कोहनी अभी भी उन्हें थोड़ा परेशान कर रही है. हमने उनका कुछ और इलाज किया है और हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह उनके लिए सबसे अच्छी बात है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget