एक्सप्लोरर

ENG vs NZ 3rd Test: तीसरे दिन के आखिरी सेशन में न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर बिखरा, इंग्लैंड ने कसा शिकंजा

ENG vs NZ Test Series: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है.

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी इंग्लिश पलड़ा भारी हो गया है. मैच के तीसरे दिन आखिरी सेशन में न्यूजीलैंड (New Zealand) का टॉप ऑर्डर पूरी तरह ढेर हो गया. टॉम लाथम (Tom Latham) और केन विलियमसन (Kane Williamson) अपनी टीम को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाते नजर आ रहे थे लेकिन लाथम के आउट होते ही न्यूजीलैंड ने एक के बाद एक विकेट खो दिए. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट खोकर 168 रन है. 

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी
मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी को 360 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी दूसरे सेशन में क्रीज पर उतरी. 28 रन के कुल योग पर ही विल यंग (8) पवेलियन लौट गए. इसके बाद टॉम लाथम और कप्तान केन विलियमसन ने 97 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया. यहां टॉम लाथम (76) का विकेट गिरा और फिर डेवान कॉनवे (11), हेनरी निकोलस (7) और केन विलयमसन (48) भी चलते बने. इस तरह तीसरे दिन के स्टम्प्स तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई. फिलहाल कीवी टीम के पास 137 रन की लीड हो चुकी है.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 360 रन
इससे पहले इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के धमाकेदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 360 रन बनाए. बेयरस्टो ने 157 गेंद पर 162 रन की पारी खेली. उनके अलावा जैमी ओवरटन ने भी 97 रन बनाए. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी 42 रन की पारी खेली. इन तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई इंग्लिश बल्लेबाज बेहतर खेल नहीं दिखा सका. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 4 और टिम साउदी ने 3 विकेट झटके.

न्यूजीलैंड की पहली पारी में डेरिल मिचेल का शतक
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज टॉम लॉथम शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 123 रन तक आते-आते न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खो दिये. यहां से डेरिल मिचेल (109) और विकेटकीपर टॉप ब्लंडल (55) ने कीवी पारी को संभाला. दोनों के बीच 120 रन की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड ने पहली पारी 329 रन बनाए. इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 और जैक लीच ने 5 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget