एक्सप्लोरर

RCB vs GG WPL 2025: फ्लॉप हुईं एलिसे पेरी, स्मृति मंधाना, पूरी पारी में लगे सिर्फ 6 चौके, 125 पर खत्म आरसीबी की पारी

डब्ल्यू प्रीमियर लीग के 12वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 125 रन बनाए. इस पारी में कुल 6 ही चौके आए. आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन कनिका आहूजा (33) ने बनाए.

RCB vs GG WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टॉप आर्डर पूरी तरह फेल हुआ. कप्तान स्मृति मंधाना 20 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुई तो आलराउंडर एलिस पेरी खाता भी नहीं खोल सकी. डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ जब एलिस पेरी शून्य पर आउट हुई. वो तो कनिका (33) और राघवी आनंद सिंह बिष्ट (22) ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को 125 तक पहुंचने में मदद की. नहीं तो ऐसा लग रहा था जैसे गुजरात जायंट्स आरसीबी को 100 से कम पर समेट देगी.

गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्मृति मंधाना और डेनिएल वैट ने आरसीबी पारी की शुरुआत की. गुजरात को पहला विकेट डिएंड्रा डॉटिन ने दिलाया, उन्होंने डेनिएल को 4 के स्कोर पर पवेलियन भेजा.

WPL के इतिहास में पहली बार शून्य पर आउट हुई एलिस पेरी

दूसरा विकेट एलिस पेरी के रूप में गिरा, उन्हें कप्तान ऐश गार्डनर ने शून्य पर पवेलियन भेजा. इसके बाद दबाव में स्मृति मंधाना भी आउट हो गई. मंधाना ने 20 गेंदें खेलकर सिर्फ 10 रन बनाए. 25 पर 3 विकेट गिरने के बाद आरसीबी पूरी तरह दबाव में आ गई थी, जिसे कनिका आहूजा (33) और आनंद बिष्ट (22) ने थोड़ा कम किया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़े.

कनिका आहूजा ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए, इसमें उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया. आनंद सिंह बिष्ट ने 19 गेंदों में 22 रन बनाए. अंतिम ओवरों में जॉर्जिया वेयरहैम ने 20 रन बनाकर आरसीबी को 125 तक पहुंचने में मदद की. 

RCB की पारी में कोई बल्लेबाज नहीं लगा पाया 2 चौके 

इस मैच में आरसीबी की पारी में कुल 6 चौके लगे. कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं था, जिसने 2 चौके लगाए हों. गुजरात जायंट्स के लिए डिएंड्रा डॉटिन और तनूजा कंवर ने 2/2 विकेट चटकाए. कप्तान ऐश गार्डनर और काशवी गौतम को 1-1 सफलता मिली. आरसीबी और गुजरात जायंट्स के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरुरी है. दोनों ही टीमें अपने पिछले 2 मैचों में हारी है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास
W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; देखें कौन बना कप्तान
श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह
टीम इंडिया की नई जर्सी... IND vs AFG पहले वनडे के लिए धर्मशाला पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
टीम इंडिया की नई जर्सी... IND vs AFG पहले वनडे के लिए धर्मशाला पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
टीम इंडिया ने वनडे में अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य, गायकवाड़-तिलक की फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाया दम
टीम इंडिया ने वनडे में अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य, गायकवाड़-तिलक की फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)
Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
शादी के 9 साल बाद भी बच्चे को तरस रहीं ये एक्ट्रेस, TVF हुआ फेल, पति बोले- बहाने कब तक बनाएंगे
मोनालिसा का आईवीएफ हुआ फेल, बच्चे के लिए दर्द में एक्ट्रेस, पति बोले- बहाने कब तक बनाएंगे
W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास
W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर अंधाधुंध फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका, भारत के लिए मुश्किल कैसे?
Explained: तीन दिन में तीन जहाज स्वाहा! ईरान से जंग में भारतीय टैंकर क्यों डुबा रहा अमेरिका?
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
Embed widget