एक्सप्लोरर

आठ राज्य संघों पर BCCI एजीएम में भाग लेने पर रोक लगी

बीसीसीआई की 38 में से आठ राज्य इकाइयों के मुंबई में 23 अक्टूबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लेने पर गुरुवार को रोक लगा दी गयी

बीसीसीआई की 38 में से आठ राज्य इकाइयों के मुंबई में 23 अक्टूबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लेने पर गुरुवार को रोक लगा दी गयी क्योंकि उन्होंने संविधान में संशोधन का अनुपालन नहीं किया. बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एन गोपालस्वामी द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी करने के बाद एजीएम में भाग लेने वालों पर स्थिति स्पष्ट हो गई. एजीएम के दौरान अगर पदाधिकारियों के लिए चुनाव होता है तो मणिपुर, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र, रेलवे, सेना और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (एआईयू) के पास मतदान का अधिकार नहीं होगा. तीन सरकारी संस्थानों जिसमें रेलवे, सेना और एआईयू को इसलिए प्रतिबंधित किया गया क्योंकि वह खिलाडियों का संघ बनाने में नाकाम रहे. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एजीएम में बंगाल क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि होंगे जिसके वह अध्यक्ष हैं. भारत के एक अन्य पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे. रजत शर्मा (दिल्ली), जय शाह (सौराष्ट्र), अरुण सिंह धूमल (हिमाचल प्रदेश) और बृजेश पटेल (कर्नाटक) का प्रतिनिधित्व करेंगे. एजीएम में भाग लेने से रोके जाने वाले ज्यादातर राज्यों के द्वारा इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की संभावना है, जिससे एजीएम अधर में पड़ सकता है. इससे पहले बुधवार को प्रशासकों की समिति ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ(टीएनसीए), महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) और हरियाणा क्रिकेट संघ (एचसीए) को एजीएम में भाग लेने से रोक दिया था टीएनसीए के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हम निर्वाचक अधिकारी के द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी करने के बारे में जानते हैं. हम सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेंगे.’’ टीएनसीए का प्रतिनिधित्व सचिव एस एस रामास्वामी को करना था जबकि हरियाणा की नुमाइंदगी मृणाल ओझा कर रहे थे . महाराष्ट्र को एजीएम से हटा दिया गया क्योंकि चैरिटी आयुक्त ने क्रिकेट संघ के संशोधित संविधान में विसंगतियां पाई थी. एमसीए अब भी बीसीसीआई के पूर्व सचिव अजय शिर्के के नियंत्रण में है जिसका प्रतिनिधित्व रियाज बागबान को करना था. टीएनसीए ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को हाल ही में पहली महिला अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया. आरोप है कि टीएनसीए के 21 अनुच्छेद ऐसे हैं जिनमें लोढ़ा समिति की सिफारिशों का अनुपालन नहीं किया गया है जिसमें उम्र सीमा और दो कार्यकाल के बीच बाहर रहने के लिये तय अनिवार्य अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) का अनुपालन नहीं किया जाना शामिल है. हरियाणा और महाराष्ट्र को भी इसी तर्ज पर रोका गया है. आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला को झूठा हलफनामा देने के आरोप में एजीएम में भाग लेने से रोक दिया गया. उन्हे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget