एक्सप्लोरर

ENG Vs SA: तीसरा टेस्ट रद्द होने से ईसीबी को होता लाखों पौंड का नुकसान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ENG Vs SA: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण तीसरा टेस्ट रद्द होने की आशंका थी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.

ENG Vs SA: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट खेला जा रहा है. इस टेस्ट के दूसरे दिन के खेल को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण रद्द कर दिया गया था. हालांकि ऐसे कयास भी लगाए जा रहे थे कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस टेस्ट को रद्द कर सकता है. लेकिन अगर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट रद्द हो जाता तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को लाखों पौंड का नुकसान उठाना पड़ता.

रानी एलिजबेथ के निधन के कारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्ऱीका के बीच तीसरा टेस्ट दो दिन की देरी से शनिवार को शुरू हुआ. हालांकि इस टेस्ट मैच का समय आगे नहीं बढ़ाया गया है क्योंकि दक्षिण अफ्ऱीका को मंगलवार को इंग्लैंड से रवाना होना है.

यह टेस्ट मैच 8 से 12 सितंबर तक निर्धारित था. पहला दिन बारिश के कारण धुल गया, वहीं शुक्रवार को खेल का दूसरा दिन रानी एलिजबेथ के निधन के कारण रद्द कर दिया गया. पहला दिन बारिश से धुलने से पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था.

सीरीज का फैसला होने की संभावना बढ़ी

डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईसीबी की बीमा नीति एक बादशाह के निधन को कवर नहीं करती है और यदि ओवल में निर्णायक टेस्ट रद्द होता तो ईसीबी को भारी नुकसान उठाना पड़ता.

इंग्लैंड ने हालांकि तीसरे टेस्ट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत बना ली है. शनिवार को खेल शुरू होने पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 118 रन पर निपटा दिया और तीसरे दिन स्टंप्स तक सात विकेट पर 154 रन बनाकर 36 रन की बढ़त बना ली. 

अभी टेस्ट में दो दिन का खेल बाकी है और सीरीज का फैसला होने फैसला होने की संभावना काफी बढ़ गई है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी. लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करके सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया.

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने Aaron Finch को तीसरे वनडे से पहले दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर', देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget